फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry vs OM: आदित्य रॉय कपूर और आर माधवन में जंग, जानें पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी

Fri, 01 Jul 2022 10:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 01 Jul 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
R Madhavan Rocketry the Nambi Effect Aditya Roy Kapoor Rashtra Kavach OM Release on 1 july
रॉकेट्री, राष्ट्र कवच ओम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर शुक्रवार को एक दो फिल्मों के बीच टक्कर हो ही जाती है। इनमें कोई बाजी मार ले जाती है तो कोई मात खा जाती है, लेकिन इस बार टिकट खिड़की पर ये भिड़ंत जरा हटकर होने जा रही है। इस बार बड़े पर्दे पर जो दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं उनका एक दूसरे से खास कनेक्शन है। दोनों फिल्मों का यह जुड़ाव जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं आखिर दोनों फिल्मों के बीच कौन सी चीज कॉमन है।

R Madhavan Rocketry the Nambi Effect Aditya Roy Kapoor Rashtra Kavach OM Release on 1 july
आर माधवन, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
पर्दे पर दो वैज्ञानिकों की होगी टक्कर

ऊपर की लाइन पढ़कर अगर आपको भी दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन जानने की उत्सुकता है तो हम इस राज से पर्दा उठा देते हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' रिलीज हो रही है। वहीं, इसके साथ आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' भी सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे रही है। दोनों ही फिल्मों में समानता ये है कि दोनों की कहानी भारतीय वैज्ञानिक के इर्द गिर्द बुनी गई है। रॉकेट्री में माधवन मशहूर वैज्ञानिक नांबी नारायण की भूमिका में हैं जबकि आदित्य की फिल्म में जैकी श्रॉफ भारतीय वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं। जहां एक ओर माधवन की फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं वहीं दूसरी फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है।

R Madhavan Rocketry the Nambi Effect Aditya Roy Kapoor Rashtra Kavach OM Release on 1 july
आर माधवन, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म का पलड़ा भारी

एक जुलाई को रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों की यूं तो टारगेट ऑडियंस काफी अलग है लेकिन फिर अगर दोनों की तुलना करें तो 'रॉकेट्री'  'राष्ट्र कवच ओम' पर भारी पड़ सकती है। इसकी दो वजह है। पहली वजह माधवन जैसे संजीदा एक्टर जो शानदार कहानी के आधार पर फिल्मों का चयन करते हैं और दूसरी ये कि फिल्मों में कई बड़े सितारों की मौजूदगी इसे निर्णायक बढ़त दिला सकती है। हालांकि आदित्य की फिल्म में भी वो सारे मसाले मौजूद है जो किसी भी फिल्म को हिट बनाने का दम रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan Rocketry the Nambi Effect Aditya Roy Kapoor Rashtra Kavach OM Release on 1 july
आर माधवन, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कान में धमाल मचा चुकी है ये फिल्म

माधवन की फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। देश ही नहीं यह विदेश में झंडे गाड़ चुकी है। कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के बाद इस फिल्म के लिए लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस फिल्म से माधवन निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वहीं राष्ट्र कवच ओम का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। कपिल इससे पहले कई फिल्मों में बतौर सहायक काम कर चुके हैं। यह उनकी भी डेब्यू फिल्म है।

विज्ञापन
R Madhavan Rocketry the Nambi Effect Aditya Roy Kapoor Rashtra Kavach OM Release on 1 july
रॉकेट्री: दा नांबी इफेक्ट ट्रेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
महामारी के बाद चीजें बदल गई हैं। यदि ये दोनों फिल्में कोरोना काल से पहले रिलीज होती तो प्रत्येक फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ रुपये कमा सकती थी। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट के अनुसान अब ओपनिंग डे पर दोनों फिल्में 75 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed