फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ustad Rashid Khan: जब लात खाने के बाद उस्ताद राशिद खान ने दी बेस्ट परफॉर्मेंस, क्या आपने सुना है यह किस्सा?

Fri, 01 Jul 2022 10:40 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Ustad Rashid Khan birthday know about uttar pradesh classical singer padma award winner rashid khan career and life facts
उस्ताद राशिद खान - फोटो : social media

उनके सुर जब छिड़ते हैं तो हर कोई दीवाना हो जाता है। वह संगीत की साधना कुछ यूं करते हैं कि लोग अपनी सुध-बुध खो देते हैं। वैसे तो उन्हें हिंदुस्तानी संगीत में ख्याली गायिकी के लिए जाना जाता है, लेकिन ठुमरी, भजन और तराना में भी उनसे टक्कर लेने वाला कोई नहीं हुआ। बात हो रही है उस्ताद राशिद खान की, जो आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके राशिद अली खान को एक बार प्रोग्राम से पहले लात खानी पड़ गई थी और उसके बाद उन्होंने बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। क्या था वह किस्सा? क्यों पड़ी थी उस्ताद राशिद खान को लात और किसने की थी यह हिमाकत? अगर आपके मन में भी ये सवाल उमड़ रहे हैं तो यह खास रिपोर्ट सिर्फ आपके लिए ही तैयार की गई है।

Ustad Rashid Khan birthday know about uttar pradesh classical singer padma award winner rashid khan career and life facts
उस्ताद राशिद खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संगीतकार नहीं, क्रिकेटर बनना चाहते थे उस्ताद राशिद
यूं तो उस्ताद राशिद ने 11 साल की उम्र में दिल्ली में अपना पहला प्रोग्राम पेश कर दिया था, लेकिन वह संगीतकार नहीं बनना चाहते थे। दरअसल, वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन अपने परिवार की परंपरा से वह दूर नहीं रह पाए। वहीं, गजल और कुछ प्रोग्राम देखने के बाद संगीत के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ गई। उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराना से ताल्लुक रखते हैं। वह उस्ताद इनायत हुसैन खान साहब के परपोते और गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे हैं। हालांकि, उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने मामा निसार हुसैन खान से ली थी। इसके अलावा उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से भी गुर सीखे। यह शिक्षा-दीक्षा उस वक्त ही शुरू हो गई थी, जब उस्ताद राशिद खान महज छह साल के थे।

Ustad Rashid Khan birthday know about uttar pradesh classical singer padma award winner rashid khan career and life facts
उस्ताद राशिद खान - फोटो : social media

बेहद खास है उस्ताद राशिद खान का अंदाज
एक जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जन्मे उस्ताद राशिद खान ने शुद्ध भारतीय संगीत को हल्की संगीत शैलियों के साथ संयोजित करने का भी प्रयोग किया। इनमें नीना पिया (अमीर खुसरो के गाने) के साथ सूफी फ्यूजन रिकॉर्ड करने से लेकर पश्चिमी वाद्य यंत्र लुई बैंक्स के साथ प्रयोगात्मक संगीत कार्यक्रम करना तक शामिल है। इसके अलावा वह सितार वादक शाहिद परवेज और अन्य के साथ भी अपने संगीत के करतब दिखा चुके हैं। उस्ताद राशिद खान बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं। हम दिल दे चुके सनम का 'अलबेलो सजन आयो रे' और जब वी मेट का 'आओगे जब तुम हो साजना' उनके हुनर के चंद नगीनों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ustad Rashid Khan birthday know about uttar pradesh classical singer padma award winner rashid khan career and life facts
उस्ताद राशिद खान - फोटो : social media

पंडित भीमसेन जोशी ने यूं की थी तारीफ
वर्तमान में कोलकाता में रहने वाले उस्ताद राशिद खान की तारीफ पंडित भीमसेन जोशी ने बेहद खास अंदाज में की थी। उन्होंने राशिद खान को भारतीय संगीत का भविष्य बताया था। दरअसल, राशिद खान की गायकी रामपुर-सहसवान गायकी (गायन की शैली) ग्वालियर घराने से ताल्लुक रखती है। इसमें मध्यम गति, पूर्ण कंठ स्वर और जटिल लयबद्ध गायकी शामिल है।  राशिद खान ने धीरे-धीरे अपने चाचा गुलाम मुस्तफा खान की शैली में अपने विलम्ब विचारों में स्पष्टता जोड़ दी है। इसके अलावा सरगम और टंकारी के इस्तेमाल में असाधारण कौशल विकसित किया। वह आमिर खान और भीमसेन जोशी की शैली से प्रभावित हैं। वह अपने गुरु की तरह गायन में माहिर हैं, लेकिन गाते अपने अंदाज में हैं।

विज्ञापन
Ustad Rashid Khan birthday know about uttar pradesh classical singer padma award winner rashid khan career and life facts
उस्ताद राशिद खान - फोटो : insta-rashid_khan_ustad

किसने मारी थी उस्ताद राशिद को लात?
अब सवाल उठता है कि इतने बेहतरीन फनकार को आखिर लात किसने मारी, वह भी कार्यक्रम से ठीक पहले? इस पूरे मामले का खुलासा खुद उस्ताद राशिद खान ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक प्रोग्राम से पहले वह सुस्ती के मूड में थे। इससे उनके मामा और गुरु निसान हुसैन खान बेहद नाराज हो गए। उन्होंने उस्ताद राशिद खान को जोरदार लात मार दी। उस्ताद राशिद बताते हैं कि इसके बाद उन्होंने अपनी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed