फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोलाची रेप का मजाक उड़ाकर ट्रोल हुए राधा रवि, छोटे और बड़े बजट की फिल्म से कर डाली तुलना

Sun, 24 Mar 2019 04:41 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 24 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Radha Ravi make fun of Pollachi sexual case in a event, people clap and laugh
Radha Ravi - फोटो : social media
बीते साल #MeToo मूवमेंट के दौरान चर्चा में रहे साउथ सिनेमा के एक्टर राधा रवि ने पोलाची रेप पर विवादित बयान दिया है। हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे राधा रवि ने तमिलनाडु में हुए पोलाची रेप का मजाक भी उड़ाया। उनके इस मजाक पर इवेंट में मौजूद लोगों ने हंसकर तालियां भी बजाईं।
Radha Ravi make fun of Pollachi sexual case in a event, people clap and laugh
Radha Ravi - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राधा रवि फिल्म Kolayuthir Kaalam के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भड़काऊ और विवादित बयान देते हुए कहा- "आजकल कुछ भी शूट करने के लिए लोग मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर हमारे पास मोबाइल फोन है तो इतना काफी है। मैंने सुना है कि पोलाची में किसी का बलात्कार हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से लोग निवेदन कर रहे हैं कि इस वीडियो को न देखें, लेकिन लोग क्या इसको नहीं देखेंगे?"
 
Radha Ravi make fun of Pollachi sexual case in a event, people clap and laugh
Radha Ravi - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राधा रवि ने कहा, "उदाहरण के लिए अगर कहीं 110 यात्री हैं तो उसमें से 100 यात्री तो इस लीक वीडियो को देखेंगे। ऐसा जरूरी नहीं कि सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही इसे न देखें।" रेप के लीक वीडियो का मजाक बनाते हुए रवि ने इसकी तुलना बड़े और छोटे बजट की फिल्म से कर डाली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ravi make fun of Pollachi sexual case in a event, people clap and laugh
Radha Ravi - फोटो : social media
राधा रवि ने कहा, "इन दिनों लोग बड़े बजट की फिल्म और छोटे बजट की फिल्म में फर्क नहीं समझते हैं। छोटे बजट की फिल्म वह होती है जिसमें एक शख्स किसी लड़की का रेप करता है और बड़े बजट की फिल्म वह होती है जिसमें 40 महिलाओं का एक साथ रेप होता है, उदाहरण के लिए पोलाची मामले को ले लीजिए।" यह कहने के बाद राधा रवि मुस्कुराने भी लगे। 
विज्ञापन
Radha Ravi make fun of Pollachi sexual case in a event, people clap and laugh
Radha Ravi - फोटो : social media
राधा रवि की यह बात सुनकर इवेंट में मौजूद लोग भी हंस दिए और तालियां बजाने लगे। वहीं उनका यह बयान सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। साउथ सिनेमा के कई कलाकारों ने भी उनके इस बयान की निंदा की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed