{"_id":"622d8073bbedc13b7e31b965","slug":"radhe-shyam-box-office-collection-day-2-prabhas-pooja-hegde-film-hindi-version-did-not-showed-any-growth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radhe Shyam Day 2 Collection: राधे श्याम की कमाई में नहीं आया उछाल, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Radhe Shyam Day 2 Collection: राधे श्याम की कमाई में नहीं आया उछाल, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राधेश्याम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
"नाम बड़े और दर्शन छोटे" यह मुहावरा प्रभास की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे श्याम' के लिए एकदम सटीक बैठता है। बाहुबली के बाद पैन इंडिया स्टार बने प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही। पुष्पा - द राइज के रिलीज के बाद हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि अल्लू अर्जुन की तरह प्रभास भी तेलुगू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू बिखेंरेंगे। हालांकि यह मुमकिन होते नहीं दिख रहा है।
2 of 4
राधेश्याम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम की ठंडी ओपनिंग के साथ ही प्रभास की पैन इंडिया स्टार बनने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दो दिनों में फुस्स साबित हो गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन जहां 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले समान रहा। फिल्म के रिलीज होने से पहले से जिस तरह राधे श्याम के लिए थिएटर्स में एडवांस बुकिंग हो रही थी, उससे उम्मीदें काफी बढ़ गईं थीं। हालांकि रिलीज के बाद प्रभास के प्रशंसकों को केवल निराशा हाथ लगी।
3 of 4
राधे श्याम ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल ओवर इंडिया में राधे श्याम के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 24 से 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन का वर्ल्ड वाइड पहले दिन के मुकाबले 60 फीसदी कम रहा। अपने बजट की भरपाई मुश्किल से ही कर पाएगी. राधे श्याम का डायरेक्शन राधा कृष्णा कुमार ने किया है. फिल्म में प्रभास के अपोजिट पहली बार पूजा हेगड़े दिखीं. पर अफसोस, उनका मैजिक नहीं चल पाया.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म राधे श्याम 1970 के दशक के यूरोप में सेट है. इस फिल्म में विक्रमादित्य की कहानी बताई गई है, जो एक ज्योतिषी है. प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम को मूल रूप से 30 जुलाई 2021 को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई और यह 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में आई.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।