फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday : रील लाइफ से ज्यादा फिल्मी है गीता बसरा की रियल लाइफ, पहली नजर में हरभजन को हो गया था प्यार

Sun, 13 Mar 2022 01:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra, Harbhajan Singh had fallen in love with her at first sight
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल और अदाकारा गीता बसरा का आज जन्मदिन है। गीता बसरा का जन्म 13 मार्च, 1984 को पोर्ट्समाउथ (यूके) में हुआ था। गीता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री की रियल लाइफ, रील लाइफ से ज्यादा फिल्मी रही है। फिल्मों में लोगों को पहली नजर में प्यार हो जाता है, लेकिन गीता बसरा के साथ असल जिंदगी में ऐसा हुआ। हरभजन सिंह पहली नजर में ही गीता को अपना दिल दे बैठे थे।

Happy Birthday Geeta Basra, Harbhajan Singh had fallen in love with her at first sight
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक सीरीज के दौरान हरभजन जब लंदन जा रहे थे तो उन्होंने गीता बसरा की 2007 में आई फिल्म ‘द ट्रेन’ का गाना ‘वो अजनबी’ देखा। उन्होंने युवराज सिंह से पूछा कि क्या इस लड़की को जानते हो? युवराज के मना करने पर हरभजन ने कहा कि पता करो कौन है। हरभजन पहली बार गाने में देखकर ही गीता बसरा को अपना दिल दे बैठे थे। ऐसे में कुछ बॉलीवुड के दोस्तों की मदद से उन्हें गीता का नंबर भी मिल गया।

Happy Birthday Geeta Basra, Harbhajan Singh had fallen in love with her at first sight
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन ने गीता को मैसेज कर मिलने की इच्छा जाहिर की तो गीता ने चार दिन बाद उनके मैसेज का जवाब दिया और उन्हें मैच जीतने की बधाई दी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद कई बार दोनों को साथ देखा गया और यह बातें होने लगी की दोनों जल्द शादी कर रहे हैं, लेकिन तब वह दोनों सिर्फ दोस्त हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra, Harbhajan Singh had fallen in love with her at first sight
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बीच में ऐसा समय भी आया था जब गीता ने हरभजन से किसी और लड़की से शादी करने के लिए कह दिया था। दरअसल, जब हरभजन ने गीता को शादी के लिए प्रपोज किया, तो वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि कुछ समय बाद सब ठीक हो गया और 2015 में दोनों ने शादी कर ली। गीता और हरभजन की एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra, Harbhajan Singh had fallen in love with her at first sight
गीता बसरा अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं। 2006 में उन्होंने ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। गीता ‘द ट्रेन’, ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’, ‘जिला गाजियाबाद’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, 2016 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर पंजाबी फिल्म 'लॉक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed