फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam New Song Out: फिल्म का नया गाना ‘मैं इश्क में हूं’ रिलीज, प्रभास और पूजा हेगड़े के बीच दिखीं दूरियां

Tue, 08 Mar 2022 06:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 06:36 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास और पूजा की यह फिल्म 3 दिन बाद यानी 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Radhe Shyam New Song Out: The new song of the film 'Main Ishq Mein Hoon' released the video had a tragic end of Prabhas and Pooja Hegde love story
राधेश्याम का नया गाना 'मैं इश्क में हूं' रिलीज - फोटो : यूट्यूब

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास और पूजा की यह फिल्म 3 दिन बाद यानी 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। फिल्म का नया गाना 'मैं इश्क में हूं' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Radhe Shyam New Song Out: The new song of the film 'Main Ishq Mein Hoon' released the video had a tragic end of Prabhas and Pooja Hegde love story
राधेश्याम का नया गाना 'मैं इश्क में हूं' रिलीज - फोटो : यूट्यूब

मंगलवार को रिलीज हुआ यह गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। राधेश्याम के पहले रिलीज हुए गानों से फिल्म का यह गाना काफी अलग है। इस गाने में पहली बार रोमांस के विपरीत दोनों ऐक्टर्स के बीच दूरियां नजर आ रही हैं।

Radhe Shyam New Song Out: The new song of the film 'Main Ishq Mein Hoon' released the video had a tragic end of Prabhas and Pooja Hegde love story
राधेश्याम - फोटो : यूट्यूब

वीडियो में प्रभास और पूजा साथ में खूबसूरत डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोगों को दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद पसंद आ रही है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का गाना जान है मेरी रिलीज किया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस गाने की रिलीज होने के साथ ही अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe Shyam New Song Out: The new song of the film 'Main Ishq Mein Hoon' released the video had a tragic end of Prabhas and Pooja Hegde love story
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा राधेश्याम के एक और दिल छू लेने वाले गाने को अनुभव कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने गाने के नाम मैं इश्क में हूं तेरे के रिलीज होने की भी जानकारी दी। प्रभास और पूजा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Radhe Shyam New Song Out: The new song of the film 'Main Ishq Mein Hoon' released the video had a tragic end of Prabhas and Pooja Hegde love story
राधे श्याम - फोटो : social media

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में बतौर नेरेटर शामिल हुए हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed