{"_id":"5ba750f0867a557f17445d7d","slug":"radhika-apte-is-comingsoon-in-chat-show-of-actress-ananta-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैट शो में नजर आएंगी राधिका आप्टे, कास्टिंग काउच को लेकर मचा चुकी हैं सनसनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चैट शो में नजर आएंगी राधिका आप्टे, कास्टिंग काउच को लेकर मचा चुकी हैं सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैडमैन और लस्ट स्टोरीज फिल्म में अपने अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे जल्द ही अभिनेत्री अनाता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में नजर आएंगी। इनदिनों राधिका अपने चैट शो के साथ ही श्री राम राधवन की आने वाली फिल्म 'अंधाधुन के लिए भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू के साथ नजर आएंगी। इसे पहले फिल्म' बदलापुर ' में राधिका आप्टे की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया गया था।
2 of 4
राधिका आप्टे
पैडमैन फिल्म में राधिका आप्टे और अक्षय कुमार के जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। राधिका ने बताया फिल्म के शूटिंग के दौरान अक्षय ने उनका मजाक बनाते हुए कहा था कि तुम्हारा चेहरा नेशनल अवार्ड की तरह दिखता है। इसे सुनते ही मौके पर मौजूद स्टार्स ने राधिका के खूब मजे लिए थे। साथ ही अक्षय ने राधिका की एक्टिंग की सराहना भी की थी।
3 of 4
राधिका आप्टे
गौरतलब है कि राधिका आप्टे अलग तरह के रोल और फिल्में कर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं । साथ ही वो अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । पिछले दिनों उनकी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' रिलीज हुई थी । इसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । अब उनकी फिल्म 'अंधाधुन' आने वाली है। हाल ही में राधिका ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राधिका आप्टे
- फोटो : self
आपबीती बताते हुए राधिका ने कहा कि एक विदेशी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसा हुआ था । उस वक्त राधिका को बैक पेन की प्रॉब्लम थी। लिफ्ट में जाते वक्त उन्हें क्रू का एक मेंबर मिला । उसने राधिका से कहा कि अगर उन्हें कोई तकलीफ हो तो वो रात में उसे मसाज के लिए बुला सकती हैं। उस समय राधिका को ये बात थोड़ी अजीब लगी । दूसरे दिन राधिका ने इसकी शिकायत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।