सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब राधिका आप्टे ने साउथ के सुपरस्टार को मारा थप्पड़, ऑफर होने लगी थीं एडल्ट फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 07 Sep 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Radhika Apte: Radhika Apte Slapped A Famous South Actor during film shoot
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने संजीदा किरदारों और शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। वह जिस भी फिल्म में होती हैं, वह खुद को रोल के अनुसार ढाल लेती हैं। उन्होंने 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद राधिका, 'पार्च्ड', रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, शोर इन द सिटी, मांझी द माउंटमैन, बदलापुर, और हंटर जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में राधिका को बॉलीवुड की रंगीन दुनिया के पीछे की छिपी गंदगी का भी सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं राधिका को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों का सामना करना पड़ता है।



चलिए जानते हैं 6 सितंबर 1985 को जन्मीं राधिका के लिए कितना मुश्किल था बॉलीवुड का सफर। 

Trending Videos
Happy Birthday Radhika Apte: Radhika Apte Slapped A Famous South Actor during film shoot
राधिका आप्टे - फोटो : instagram/radhikaofficial

शुरुआत में मिले छोटे रोल
राधिका को सबसे पहले साल 2005 में फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में उन्हें छोटा सा रोल मिला था। इसके बाद फिल्म शोर इन द सिटी, रक्त चरित्र और रक्त चरित्र-2, द वेटिंग रूम और आई एम में उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिलने लगी। इसके बाद राधिका ने हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु बंगाली समेत कई भाषाओं में फिल्में करनी शुरु कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Radhika Apte: Radhika Apte Slapped A Famous South Actor during film shoot
राधिका आप्टे

साउथ स्टार को मारा थप्पड़
ये उस वक्त की बात है कि जब राधिका तमिल फिल्मों में काम करने लगी थीं। एक दिन शूटिंग के दौरान साउथ के जाने माने एक्टर उनके पास आए और अचानक उनके पैर में गुदगुदी करनी शुरू कर दी। राधिका को एक्टर पर इतनी जोर से गुस्सा आया कि उन्होंने एक जोरदार थप्पड़, एक्टर के गाल पर जड़ दिया था। राधिका ने एक टॉक शो में बताया था कि वह उस एक्टर से पहले कभी नहीं मिली थीं और उसे जानती भी नहीं थीं। ऐसी हरकत वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने सब के सामने थप्पड़ मार दिया।

Happy Birthday Radhika Apte: Radhika Apte Slapped A Famous South Actor during film shoot
राधिका आप्टे - फोटो : Twitter: @IFCCenter

एडल्ट फिल्मों के मिलने लगे ऑफर
राधिका आप्टे ने अहल्या और बदलापुर में बोल्ड सीन दिए थे, जिसके बाद उनके पास एडल्ट फिल्म करने के ऑफर आने लगे थे। लगातार ऐसी कॉल्स आने की वजह से राधिका ने फोन उठाना ही बंद कर दिया था। इससे वो काफी परेशान हो गईं थीं।

विज्ञापन
Happy Birthday Radhika Apte: Radhika Apte Slapped A Famous South Actor during film shoot
राधिका आप्टे

विवादों से रहता है नाता
राधिका आप्टे ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। पैडमैन, अंधाधुन, बदलापुर, सेक्रेड गेम्स, घुल जैसी वेब सीरीजों और फिल्मों में उनको खूब वाहवाही मिली। लेकिन इसके बाद भी वह विवादों में घिरी रहती हैं। खासतौर पर उनकी बोल्ड तस्वीरों और सीन की वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed