{"_id":"613660dd4e0b05620b0ad3bd","slug":"top-news-akshay-kumar-mother-aruna-bhatia-in-icu-and-siddharth-shukla-family-issued-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गये हैं। अक्षय कुमार सोमवार तड़के ही अपनी बीमार मां अरुणा भाटिया को देखने के लिए ब्रिटेन से वापस लौटे हैं।
Trending Videos
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है। हालांकि सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए आज शाम यानी छह सितंबर पांच बजे प्रार्थना सभा रखी गई। इस खबर की जानकारी सिद्धार्थ के दोस्त और मशहूर टीवी कलाकार करणवीर बोहरा ने दी। सिद्धार्थ की प्रेयर मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस में सिस्टर शिवानी बात करती दिख रही हैं।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की शाम दिवंगत अभिनेता की मां रीता ने कही थी ये बात
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की शाम दिवंगत अभिनेता की मां रीता ने कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
2 सितम्बर को अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। उनके निधन ने परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसकों और साथ ही हर किसी का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया। आज हंसते-मुस्कुराते सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं हैं इस बात पर यकीन करना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हैं। उनके परिजनों, दोस्तों और पूरी इंडस्ट्री को उनकी कमी खलेगी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चार दिन बाद अब उनके परिवार ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से ये गुजारिश की है कि वो उनके परिवार को अकेला छोड़ दे और उन्हें शोक मनाने दें।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया बयान, मुंबई पुलिस का मदद के लिए दिया धन्यवाद
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया बयान, मुंबई पुलिस का मदद के लिए दिया धन्यवाद
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
गीतकार जावेद अख्तर अक्सर नए-नए विवादों में घिरे रहते हैं। उनके बेबाक बोल कई बार इतने भारी पड़ जाते हैं कि लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग भी करने लगते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल जावेद अख्तर ने कुख्यात संगठन तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से कर दी है। इसके बाद से उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मुंबई में स्थित उनके घर के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में उनके पुलते भी फूंके जा रहे हैं।
गिरफ्तारी की मांग: RSS की तुलना तालिबान से करने पर घिरे जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- आजादी का गलत फायदा उठा रहे
गिरफ्तारी की मांग: RSS की तुलना तालिबान से करने पर घिरे जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- आजादी का गलत फायदा उठा रहे
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस वीकेंड पर टिकट टू फिनाले के लिए टास्क हुआ। बता दें कि सना मकबूल और श्वेता तिवारी टास्क हारकर शनिवार को इस रेस से बाहर हो गए। जिसके बाद अन्य प्रतियोगी राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी को करना था। ये सभी कंटेस्टेंट ‘टिकट टू फिनाले’ की टिकट पाने के लिए आपस में भिड़े। फिनाले के लिए पहला जो टास्क हुआ वो इन सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में परफॉर्म करना था।
Khatron Ke Khiladi: दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट, सभी लड़कों को दी मात
Khatron Ke Khiladi: दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट, सभी लड़कों को दी मात