टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल बिल्कुल बेसुध दिखीं। उस वक्त उनके भाई शहबाज बदेशा उन्हें संभालते दिखे। 'बिग बॉस 13' से सिद्धार्थ और शहनाज के बीच खास कनेक्शन बन गया था। साथ ही शहनाज के परिवार से भी सिद्धार्थ की अच्छी बॉन्डिंग थी। शहबाज ने अभिनेता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जो कि काफी भावुक कर देने वाला है।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सदमे में शहनाज गिल के भाई, पोस्ट साझा कर दिवंगत अभिनेता को बताया 'शेर'
हाल ही में शहबाज ने सिद्धार्थ के लिए एक बार फिर से पोस्ट शेयर की है। बता दें कि शहबाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहेते हैं। लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहबाज ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। शहबाज सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ शुक्ला को ही याद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है। शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ काले रंग की शर्ट पहने हुए हैं और हंस रहे हैं।
तस्वीर साझा करते हुए शहबाज ने लिखा, 'इस मुस्कुराते हुए दिल को कोई नहीं हिला सकता।' इसके साथ ही शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को शेर भी बताया है। हाल ही में शहबाज ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर के साथ उन्हें याद किया है। शहबाज ने तस्वीर डालने के साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो लगाई है। इस पोस्ट को देखकर साफ जाहिर है कि बहन शहनाज की तरह ही शहबाज का भी सिद्धार्थ से एक मजबूत कनेक्शन था और वो उनके जाने के बाद काफी उदास हैं। फैंस कमेंट में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की मां का ख्याल रखने को कह रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गईं हैं। उनका रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। वह पूरी तरह से बेसुध हो गई हैं और अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। अपनी बहन की हालत देखकर शहबाज उन्हें संभालने कल मुंबई पहुंच गए। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंची शहनाज गिल के आंसू देखकर प्रशंसकों का दिल भी पूरी तरह से टूट गया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शहनाज के समय पूरा समय उनके भाई शहबाज रहे और उन्हें संभालते हुए नजर आए।