{"_id":"61365352e6dd51515c0d3fd1","slug":"amitabh-bachchan-takes-ranveer-singh-s-class-on-kbc-13-because-of-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC: दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन से की रणवीर की शिकायत, बिग बी ने यूं लगाई अभिनेता की 'क्लास'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC: दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन से की रणवीर की शिकायत, बिग बी ने यूं लगाई अभिनेता की 'क्लास'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। वहीं केबीसी सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई बड़ी हस्ती या फिर आम लोग आते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फराह खान नजर आने वाली हैं। इस शुक्रवार के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड के एक भाग में दीपिका और फराह को केबीसी खेलते हुए देखा जाएगा। केबीसी के इस नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन संग दीपिका और फराह खान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दीपिका ने रणवीर सिंह की शिकायत की है। दीपिका कहती हैं, 'उन्होंने मुझे प्रॉमिस किया था कि एक दिन वह मुझे ब्रेकफास्ट बनाकर खिलाएंगे। आज तक ऐसा नहीं हुआ। इस पर अमिताभ बच्चन रणवीर को फोन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
अमिताभ कहते हैं, आपकी जो पत्नी हैं, बहुत शिकायत करती हैं। इस पर रणवीर कहते हैं, 'बेबी वॉर्म रिगार्ड्स देने के बदले तुम मेरी कम्प्लेन कर रही हो... कमाल है यार। अमिताभ बच्चन ने हैं, 'आप खाना नहीं बनाते, इतने सालों से बोल रही हैं। इस पर रणवीर जवाब देते हैं, अब बच्चन साहब ने बोल दिया। अब तुझे मैं गोद में बैठा के ऑमलेट खिलाऊंगा।'
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति- 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया था, प्रोमो देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, फराह से इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने बिग बी को कभी अपनी फिल्म में कास्ट नहीं किया। अमिताभ यहां फराह से कहते हैं, "आपको कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मैं आपको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हूं?' इस पर फराह जवाब देते हुए कहती हैं, 'सर आप तो सबका ड्रीम हैं। चलिए एक सीन हम यहीं पर ही कर लेते हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट सीन 'एक चुटकी सिंदूर' को रीक्रिएट करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही दीपिका भी अमिताभ को सिखाती हैं कि कैसे उन्हें इस डायलॉग को बोलना है। इसके बाद इसी सीन के 2-3 रीटेक लिए जाते हैं। सोनी टीवी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फराह ले रही हैं एबी सर का ऑडिशन, को-स्टार दीपिका के साथ। क्या वो होंगे इस ऑडिशन में पास? देखिए इस खास ऑडिशन के मजेदार पल को केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार स्पेशल एपिसोड में। 10 सितंबर, रात 9 बजे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।