{"_id":"61364873da8fc54a4135f3f6","slug":"sidharth-shukla-brahma-kumaris-sister-shivani-reveals-what-sidharth-shukla-mother-said-after-his-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की शाम दिवंगत अभिनेता की मां रीता ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की शाम दिवंगत अभिनेता की मां रीता ने कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है। हालांकि सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए आज शाम यानी छह सितंबर पांच बजे प्रार्थना सभा रखी गई। इस खबर की जानकारी सिद्धार्थ के दोस्त और मशहूर टीवी कलाकार करणवीर बोहरा ने दी। सिद्धार्थ की प्रेयर मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस में सिस्टर शिवानी बात करती दिख रही हैं।
पारस छाबड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिस्टर शिवानी का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सिस्टर शिवानी कहती हैं, '2 तारीख को शाम को जब मैंने रीता बहन से फोन पर बात की, यानी सिद्धार्थ भाई की मम्मी। जो हमे अभी दीदी ने बताया ना मां की परवरिश, संस्कार, पालना... तो जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने फोन पर आकर कहा- ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
सिस्टर शिवानी आगे कहती हैं, 'इस ओम शांति में इतनी स्थिरता थी, इतनी शक्ति थी। मैंने सोचा कि ये भगवान ये कौनसी शक्ति है जो इस मां के मुख द्वारा बोल रही है। फिर मैंने कहा- रीता बहन आप ठीक है, तो उन्होंने कहा- मेरे पास परमात्मा की शक्ति है। क्या महान आत्मा है, जिसकी मां इतनी महान है कि उस समय भी उनके मन में सिर्फ एक ही संकल्प है कि वो खुश रहेगा जहां भी जाएगा।'
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ का 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। रीता शुक्ला ने अपने हाथों से अपने जवान बेटे की मुखाग्नि दी थी। उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू बह निकले थे।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
ऐसी खबरें भी सामने आई कि सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते शादी के पवित्र बंधन में बंधता उससे पहले ही सिद्धार्थ शहनाज से बहुत दूर चले गए। इस वक्त उन पर और सिद्धार्थ के परिवार पर क्या गुजर रही है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।