राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म मिसेज अंडरकवर की बुधवार को घोषणा कर दी गई। फिल्म का एलान वीमेंस डे पर किया गया। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि महिलाओं के खास दिन पर भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जगह नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक अब इसे सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कई महिला केंद्रित फिल्मों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने ही लॉन्च किया है। राधिका की यह एक जासूसी कॉमेडी होगी, जिसमें एक्ट्रेस एक हाउसवाइफ के साथ अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आने वाली हैं।
Mrs Undercover: वीमेंस डे पर महिला केंद्रित फिल्म को लगा तगड़ा झटका, थिएटर नहीं OTT पर आएगी मिसेज अंडरकवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता कर रही हैं। इसका लेखन भी उन्होंने ही किया है। मिसेज अंडरकवर दुर्गा नाम की एक साधारण भारतीय गृहिणी की कहानी है, जिसे 10 साल बाद काम पर वापस बुलाया जाता है।
Mandira Bedi: मंदिरा बेदी के होली खेलने पर यूजर्स ने मारे ताने, 'पति की मौत को ज्यादा वक्त नहीं हुआ और ये...'
हालांकि, इन वर्षों में, वह एक अंडरकवर एजेंट होने के बारे में सब भूल गई है क्योंकि उसने अपना सारा समय सिर्फ एक गृहिणी होने, अपनी सास, ससुर, बेटे की देखभाल करने और अपने पति की सारी मांग पूरी करने में बिता दिया है।
Filmy Wrap: 'अवतार 2' की OTT पर दस्तक और कुशा कपिला के फोटोज का गलत इस्तेमाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अनुश्री मेहता ने इस बारे में बताया, “हम जासूसी फिल्में बनाते हैं और कॉमेडी फिल्में बनाते हैं। मिसेज अंडरकवर जासूसी कॉमेडी बनाने की शुरुआत है। इस फिल्म के साथ मैं महिलाओं की मल्टीटास्किंग की अद्भुत गुणवत्ता का जश्न मनाना चाहती हूं। यह फिल्म एक ऐसी मल्टीटास्कर गृहिणी की कहानी है जो एक मजेदार, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर अंडरकवर जासूस भी है! मेरा प्रयास एक ही समय में महिलाओं को सशक्त बनाना और मनोरंजन करना है। यह मेरी तरफ से महिलाओं को ट्रिब्यूट है।''
Bad Boy: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका अब तक कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में वह मोनिका ओह माई डार्लिंग में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म भी ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। वहीं, वह विक्रम वेधा में भी नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Dungeons & Dragons: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा