फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Teacher's Day: शिक्षकों की खोती जा रही प्रतिष्ठा पर सवाल उठाएगी 'हैप्पी टीचर्स डे', देखें फिल्म की झलक

Mon, 05 Sep 2022 12:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Radhika Madan Nimrat Kaur team up for Happy Teacher Day director Mikhil Musale will begin Shoot today
Radhika Madan, Nimrat Kaur - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षक दिवस के अवसर पर निर्माता दिनेश विजन ने अपने अगले प्रोडक्शन वेंचर "हैप्पी टीचर्स डे" की घोषणा कर दी है। बता दें कि 'बदलापुर', 'स्त्री', 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्में बनाने के बाद अब दिनेश विजन सोशल थ्रिलर फिल्म  "हैप्पी टीचर्स डे" बनाने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में अंग्रेजी मीडियम की अभिनेत्री राधिका मदान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में होंगी।

Radhika Madan Nimrat Kaur team up for Happy Teacher Day director Mikhil Musale will begin Shoot today
हैप्पी टीचर्स डे - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसी है फिल्म की पहली झलक
मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो की शुरुआत स्कूल की घंटी से होती है। धीरे-धीरे कैमरा क्लास के अंदर जाता है और वहां लिखा आता है कि एक शिक्षक आपको शिक्षित करता है, ज्ञान देता है, सशक्त बनाता है। यानी आपका जीवन बनाता है। लेकिन क्या वह अपना जीवन नहीं जी सकते? इसके बाद कुछ मैसेजेस के स्क्रीनशॉट आते हैं। जिसमें शिक्षकों का मजाक उड़ाया जा रहा होता है। अनाउंसमेंट वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे यह फिल्म शिक्षक पर होने वाले मजाक और भद्दे कमेंट्स पर आधारित है। हालांकि, अभी तक फिल्म के प्लॉट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Radhika Madan Nimrat Kaur team up for Happy Teacher Day director Mikhil Musale will begin Shoot today
राधिका मदान - फोटो : instagram

राधिका मदान ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखी यह बात
फिल्म की घोषणा करते हुए राधिका मदान और निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'हैप्पी टीचर्स डे' का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ, राधिका ने कैप्शन में लिखा, "सभी शिक्षकों को टीचर्स डे की शुभकामनाएं! और यही आज हम आपके लिए लेकर आए हैं! दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं 'हैप्पी टीचर्स डे', इस फिल्म में आपकी सच्ची और शानदार अभिनेता निमरत कौर मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। यह फिल्म 2023 के शिक्षक दिवस पर रिलीज होगी। शूटिंग आज से शुरू हो रही है! # हैप्पी टीचर्स डे फिल्म (एसआईसी)”।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Madan Nimrat Kaur team up for Happy Teacher Day director Mikhil Musale will begin Shoot today
निमरत कौर - फोटो : Instagram

कौन है फिल्म का लेखक?
हैप्पी टीचर्स डे का निर्देशन मिखिल मुसाले करेंगे। राधिका मदान और निमरत कौर अभिनीत इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है। इस सोशल थ्रिलर फिल्म की कहानी को मिखिल मुसाले और परिंदा जोशी ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग आज [5 सितंबर] से शुरू हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed