फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए राघव जुयाल ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 04 May 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 May 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal Charged this much Fees For Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव जुयाल देश के जाने माने डांसर हैं। डांस के अलावा राघव एबीसीडी 2 में अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के भाई का किरदार निभाया है। 


MS Dhoni: 'माही फिर आ रहा है...,'पर्दे पर वापस रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी

Raghav Juyal Charged this much Fees For Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि राघव को इस फिल्म के लिए कितनी फीस दी गई है। 
Bollywood Celebs: संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं ये सितारे, शादी के बाद भी नहीं हुए अलग

Raghav Juyal Charged this much Fees For Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
सलमान खान, राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए राघव ने एक करोड़ 20 लाख रुपये चार्ज किए हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि राघव युवाओं के बीच काफी फेमस हैं और डिजिटली दर्शकों से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी  वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम वसूली है। 
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal Charged this much Fees For Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में यह अफवाहें भी सामने आई थीं कि वह अपनी को-स्टार शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था। इस बातचीत में उन्होंने शहनाज की तारीफ करते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि वह पृथ्वी पर सबसे मजबूत शख्स हैं। मेरे हिसाब से उनके जैसा मजबूत कोई नहीं है। आर्ट फॉर्म या क्राफ्ट में ईमानदारी सीखनी है तो शहनाज से ट्यूशन लेना चाहिए।''
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल

विज्ञापन
Raghav Juyal Charged this much Fees For Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राघव की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। उनके अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, शहनाज गिल, जस्सी  गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और विनाली भटनागर ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।
Akanksha Puri: 'मीका जी के साथ मेरा पुराना नाता...,' सिंगर संग शादी को लेकर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed