फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं ये सितारे, शादी के बाद भी नहीं हुए अलग

Thu, 04 May 2023 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 May 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
These Celebrities Like to Live With Joint Family From Abhishek Bachchan to Riteish Deshmukh Vivek Oberoi
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को प्राइवेसी चाहिए। यही वजह है कि लोग संयुक्त परिवारों में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते। बात जब फिल्म जगत की हो तो अक्सर देखने में आता है कि इंडस्ट्री के कई स्टार्स शादी से पहले ही अपने पेरेंट्स का घर छोड़ अलग घर में शिफ्ट हो जाते हैं। मगर, वहीं कुछ ऐसे भी सितारें हैं, जो शादी और बच्चे होने के बाद भी जॉइंट फैमिली में खुशी-खुशी रह रहे हैं। ये सितारे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। आइए जानते हैं...

These Celebrities Like to Live With Joint Family From Abhishek Bachchan to Riteish Deshmukh Vivek Oberoi
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का है। अभिषेक बच्चन अपने परिवार को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। शादी के लगभग एक दशक बाद भी अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, माता-पिता जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक ही घर में रहते हैं।

These Celebrities Like to Live With Joint Family From Abhishek Bachchan to Riteish Deshmukh Vivek Oberoi
जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख - फोटो : social media

रितेश देशमुख
फिल्म और राजनीति के क्षेत्र में बराबर का दखल रखने वाले देशमुख परिवार से जुड़े अभिनेता रितेश देशमुख भी परिवार को महत्व देते हैं। रितेश एक फैमिली मैन हैं और वह अपने परिवार का पूरी तरह ख्याल रखते हैं। रितेश के परिवार में उनके दो बच्चे राहिल और रियान के अलावा पत्नी जेनेलिया डिसूजा हैं। जेनेलिया से शादी के बाद रितेश अपने माता-पिता के साथ ही रहते थे वहीं, अब बच्चों के जन्म के बाद भी, वह अपने बच्चों, पत्नी और अपनी माताजी के साथ रहते हैं।
Akanksha Puri: 'मीका जी के साथ मेरा पुराना नाता...,' सिंगर संग शादी को लेकर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebrities Like to Live With Joint Family From Abhishek Bachchan to Riteish Deshmukh Vivek Oberoi
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय
फिल्म 'साथिया'  'कंपनी' और 'रक्त चरित्रम' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक्टिंग प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय भी फैमिल मैन के तौर पर पहचाने जाते हैं। विवेक हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। सुरेश ओबेरॉय की पत्नी यशोधरा त्रावणकोर के राजघराने से आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में विवेक अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते हैं।
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल

विज्ञापन
These Celebrities Like to Live With Joint Family From Abhishek Bachchan to Riteish Deshmukh Vivek Oberoi
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर भी परिवार को अहमियत देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वह अपनी पत्नी आलिया, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ मुंबई के पाली हिल में कृष्णाराज में शिफ्ट होंगे। मुंबई के बांद्रा में स्थित इस घर का काम जोर-शोर से चल रहा है। साल 1980 में, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पाली हिल पर ये एक बंगला खरीदा था और इसका नाम कृष्णाराज (ऋषि के माता-पिता राज और कृष्णा कपूर का नाम) रखा था। कुछ साल पहले ही कपूर फैमिली ने ऊंची इमारत बनाने के लिए बंगले को गिराने का फैसला किया। अब जैसे ही इस घर का काम पूरा हो जाएगा तो सभी लोग इकट्ठे यहीं रहेंगे।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed