फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार

Thu, 04 May 2023 04:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 May 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
the kerala story sc refuses to direct kerala high court to take up urgently plea against film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म विवादों में घिरी हुई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग भी दो धड़ों में बंट चुके हैं। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में हैं। फिल्म की रिलीज रोकने के लिए एक गुट ने कोर्ट का दरवाजा खटखाया था। कोर्ट ने इसपर सुनवाई करने से इंकार करते हुए उनको हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया था। अब जमीयत उलेमा ए हिंद के वकील ने एक बार फिर फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

the kerala story sc refuses to direct kerala high court to take up urgently plea against film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

जमीयत उलेमा ए हिंद के लोगों का कहना है कि केरल हाईकोर्ट इस मामले पर तुरंत सुनवाई नहीं कर रहा है। यह फिल्म शुक्रवार यानि 5 मई को रिलीज हो जाएगी ऐसे में सुप्रीम कोर्ट आज ही सुनवाई का निर्देश दे। जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने इसपर अपनी बात रखी है। 


इसे भी पढ़ें- KKK13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो में 'काबिल' के इस विलेन की एंट्री हुई पक्की, इस बात से एक्टर की बेटी खफा
 
the kerala story sc refuses to direct kerala high court to take up urgently plea against film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

डी वाई चंद्रचूड़ का कहना है कि इस मामले में हाईकोर्ट अपना शुरुआती विचार रख चुका है। अगर उसे रोक लगानी होती तो अब तक लगा दी होती। आप बार-बार रोक की मांग कर रहे हैं, लेकिन आपको यह भी सोचना चाहिए कि फिल्म के निर्माता समेत इस से जुड़े दूसरे लोगों ने भी काफी मेहनत की है। आपको जल्द सुनवाई चाहिए तो इसकी मांग हाईकोर्ट में ही रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story sc refuses to direct kerala high court to take up urgently plea against film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि द केरल स्टोरी को लेकर एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे प्रोपगेंडा बताया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और थिरूवनंतपुरम के एमपी शशि थरूर ने फिल्म पर राज्य का नाम खराब करने का आरोप लगाया। फिल्म को लेकर दायर की गई याचिका में इसपर रोक लगाने की मांग की गई थी और कहा गया था कि फिल्म में डिस्क्लेमर होना चाहिए कि ये कल्पना पर आधारित है।

विज्ञापन
the kerala story sc refuses to direct kerala high court to take up urgently plea against film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ समय पहले रिलीज हुए द केरल स्टोरी के ट्रेलर में दिखाया गया है कि केरल की 32,000 हिंदू और ईसाई लड़कियों की जिन्हें कथित तौर पर लव जिहाद में फंसाया गया। फिल्म के निर्माता यह दावा कर रहे हैं कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed