फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक लेते ही इन 4 बॉलीवुड स्टार्स ने तुरंत ढूंढा नया जीवन साथी, रचा ली शादी

Mon, 15 Apr 2019 02:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 15 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Raghu Ram Birthday Special 4 Bollywood Actors Who Just Married After Divorce
Divorce actors - फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक दोनों ही आम बात हो गई है। सुपरस्टार जितने धूमधाम से शादी करते हैं उतनी ही समझ के साथ रिश्तों में कुछ ठीक न होने पर तलाक भी ले लेते हैं। ऐसे में फिल्म और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। कुछेक तो ऐसे भी हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की...तो आइए बात करतें है इन स्टार्स की...
Raghu Ram Birthday Special 4 Bollywood Actors Who Just Married After Divorce
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज - फोटो : file photo
आज अपना जन्मदिन मना रहे एमटीवी रोडिस से फेमस एक्टर रघु राम ने भी पहली पत्नी सुगंधा को तलाक दे दूसरी जीवनसंगिनी ढूंढने में देरी नहीं की। उन्होंने साल 2006 में सुगंधा से शादी की थी और 10 साल बाद साल 2018 में तलाक ले दूसरी शादी कर ली। बता दें कि रघु ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड नताली से शादी की है। 
Raghu Ram Birthday Special 4 Bollywood Actors Who Just Married After Divorce
himesh reshammiya and sonia - फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की। बता दें कि हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक देकर मई महीने में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की थी। बता दें कि हिमेश ने कोमल से 1995 में शादी की थी और पिछले साल 2017 में तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raghu Ram Birthday Special 4 Bollywood Actors Who Just Married After Divorce
Sumeet Vyas - फोटो : file photo
फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस करीना कपूर संग लीड रोल में नजर आए एक्टर सुमित व्यास ने भी तलाक ले तुरंत शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले से शादी की थी और साल 2017 में उनसे तलाक ले 6 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस एकता कौल से शादी कर ली। 
विज्ञापन
Raghu Ram Birthday Special 4 Bollywood Actors Who Just Married After Divorce
Karan Singh Grover - फोटो : file photo
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की। करण ने सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई और उनके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह किया। लेकिन दोनों के साथ करण का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने आखिर में बिपाशा संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों फिल्म अलोन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ और फटाफट शादी  कर ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed