{"_id":"5f68aaf18ebc3ebea03742b5","slug":"ragini-dwivedi-and-sanjjanaa-galrani-stay-in-jail-till-sep-24-in-sandalwood-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी कन्नड़ अभिनेत्रियां रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी, ड्रग्स की सप्लाई का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी कन्नड़ अभिनेत्रियां रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी, ड्रग्स की सप्लाई का है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी 24 सितंबर तक केंद्रीय जेल में ही रहेंगी। 24 सितंबर को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इससे इतना तो साफ है कि दोनों को अभी कुछ दिन और जेल में ही बिताने होंगे। ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। रागिनी को केंद्रीय अपराध शाखा ने 4 सितंबर को वहीं संजना को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
2 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
दोनों अभिनेत्रियों ने पिछले सप्ताह जमानत की याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई 24 सितंबर के लिए टाल दी है। संजना कैदी नंबर 6833 हैं तो वहीं रागिनी द्विवेदी कैदी नंबर 6604 हैं। मादक पदार्थों के मामले में (Sandalwood Drug Case) कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता से भी पूछताछ हुई थी।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : ANI, @rraginidwivedi
मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी। सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल में हैं।
इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।
बता दें कि सेंडलवुड ड्रग रैकेट केस में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बेंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।