{"_id":"68277059f6b93e73e6083bac","slug":"rahul-dev-opened-up-about-his-bond-with-shah-rukh-khan-described-srk-as-exceptionally-talented-in-every-area-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: 'बहुत होनहार हैं, वे साइंटिस्ट, एथलीट कुछ भी बन सकते थे', शाहरुख की तारीफ में बोले राहुल देव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: 'बहुत होनहार हैं, वे साइंटिस्ट, एथलीट कुछ भी बन सकते थे', शाहरुख की तारीफ में बोले राहुल देव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 16 May 2025 11:10 PM IST
सार
Rahul Dev Praised Shah Rukh Khan: अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा से दर्शक वाकिफ हैं। मगर, अभिनेता राहुल देव का मानना है कि शाहरुख हर क्षेत्र में इतने ही होनहार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-राहुल देव
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहरुख खान की अभिनय काबिलियत के देश ही नहीं, दुनियाभर में लोग कायल हैं। मगर, एक्टर राहुल देव का कहना है कि शाहरुख सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं, हर एरिया में प्रतिभाशाली रहे हैं। वे साइंटिस्ट और एथलीट भी बन सकते थे। राहुल देव ने शाहरुख खान के साथ स्कूली पढ़ाई की है। दिल्ली में दोनों एक स्कूल में रहे।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक ही स्कूल में पढ़े राहुल देव और शाहरुख
शाहरुख खान और राहुल देव ने फिल्म 'अशोका' (2001) में साथ काम किया। हाल ही में राहुल देव ने शाहरुख खान की तारीफ की। हाल ही में स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में राहुल देव ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'सुपरस्टार बनने से पहले शाहरुख खान दिल्ली के एक सामान्य लड़के थे जो सेंट कोलंबस स्कूल में पढ़ते थे'।
3 of 5
राहुल देव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल बोले- 'हर चीज में अव्वल रहे शाहरुख'
राहुल देव स्कूल में शाहरुख के सीनियर थे। उन्होंने शाहरुख को एक नेचुरल स्टार और हरफनमौला खिलाड़ी बताया, जो हर चीज में अव्वल थे। राहुल ने कहा कि शाहरुख कुछ भी हो सकते थे। वैज्ञानिक, एथलीट या कुछ और।
स्पोर्ट्स टीम में आगे रहते शाहरुख
राहुल ने कहा कि क्रिकेट अभ्यास के लिए और सेंट कोलंबस में स्कूल मैचों के दौरान कभी-कभी शाहरुख खान से उनकी मुलाकात होती। उन्होंने याद करते हुए कहा शाहरुख खान हर क्षेत्र में असाधारण प्रतिभाशाली रहे। वे पढ़ाई में होशियार थे। फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी सहित कई स्कूल स्पोर्ट्स टीम में प्रमुख खिलाड़ी रहे।
वे हर क्षेत्र में बढ़िया ही करते
राहुल देव ने आगे कहा कि शाहरुख खान जिमनास्टिक और स्प्रिंटिंग में भी होनहार रहे। वे सिर्फ पढ़ाई और खेल में ही आगे नहीं रहे, बल्कि ड्रामाटिक्स टीम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख की प्रतिभा इतनी बहुमुखी थी कि वे किसी भी क्षेत्र में बढ़िया ही करते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।