फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान से राहुल गांधी ने राजनेताओं को लेकर मांगी सलाह, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 14 Apr 2023 07:52 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Asked Question About Giving Advise to Politicians by Shah Rukh Khan Actor Gave an amazing Answer
शाहरुख खान-राहुल गांधी - फोटो : social media

शाहरुख खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी बेहतरीन फिल्मों और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साथ ही साथ एक्टर अपने बोलने के अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। अक्सर लोग शाहरुख खान की स्पीच और उन्हें बोलते हुए सुनना काफी पसंद करते हैं। वहीं, हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी शाहरुख खान से राजनीतिक सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Rahul Gandhi Asked Question About Giving Advise to Politicians by Shah Rukh Khan Actor Gave an amazing Answer
शाहरुख खान - फोटो : social media

वायरल हुआ पुराना वीडियो
दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान के फैन पेज पर एक पुराना वीडियो साझा किया गया है। यह वीडियो साल 2008 का है। इस वीडियो में शाहरुख खान और राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी शाहरुख खान से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने पूछा- राजनेताओं के प्रति आपकी एक सलाह क्या है?

View this post on Instagram

A post shared by SRK VIBE (@srkvibe2.0)

Rahul Gandhi Asked Question About Giving Advise to Politicians by Shah Rukh Khan Actor Gave an amazing Answer
शाहरुख खान - फोटो : social media

कुछ इस तरह शाहरुख ने दिया जवाब
राहुल गांधी के इस सवाल के बाद एक्टर शाहरुख खान ने बेहद खूबसूरत अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि यह इतना आसान सवाल है। मेरा मतलब है कि सभी राजनेता इस सलाह को मानेंगे और हमारे पास एक बेहतरीन देश होगा। एक्टर ने आगे कहा कि और देखिए आपने किससे पूछा है, झूठ बोलता हूं और चीटिंग भी करता हूं, अपनी कमाई के लिए सब कुछ करता हूं। मैं एक एक्टर हूं, इसलिए मैं यह सब बता रहा हूं, हकीकत में मेरे अंदर कुछ भी ठोस नहीं है। 

Titli: हल्द्वानी की नेहा सोलंकी को मिला छोटे पर्दे का यह बड़ा मौका, स्टार प्लस के धारावाहिक में जल्द आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Asked Question About Giving Advise to Politicians by Shah Rukh Khan Actor Gave an amazing Answer
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख ने दी यह सलाह
अपनी बातों को रखने के बाद एक्टर ने सलाह के तौर पर कहा- लेकिन आप जानते हैं कि मैं क्या कहना चाहूंगा कि मेरे मन में उन सभी लोगों के लिए बहुत सम्मान है, जो देश चलाते हैं या जिनके दिल में देश चलाने की भावना है। यह बहुत ही निस्वार्थ सेवा है। मेज के नीचे पैसे ना लें, दोहरा चरित्र न रखें। अगर हम इसे सही तरीके से करते हैं, तो हम सभी पैसे कमाएंगे, हम सभी बहुत खुश रहेंगे और हम एक महान और गौरवशाली देश बना सकते हैं। इसलिए सभी राजनेताओं को मेरी सलाह है कि प्लीज वास्तविक रूप से ईमानदार रहें।

Bad Boy: नमोशी के सामने ही भावुक हो गए पिता मिथुन चक्रवर्ती, बोले- हां, इसलिए हूं मैं सबसे बुरा पिता!

विज्ञापन
Rahul Gandhi Asked Question About Giving Advise to Politicians by Shah Rukh Khan Actor Gave an amazing Answer
शाहरुख खान - फोटो : social media

फिल्म जवान में नजर आएंगे शाहरुख
आपको बता दें कि शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने जमकर कमाई की थी। वहीं शाहरुख अपनी अगली फिल्म जवान को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed