फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 3 महीने में ही विदेशी दुल्हन को घर ले आए राहुल महाजन, 18 साल छोटी पत्नी है बला की खूबसूरत

Fri, 23 Nov 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
rahul mahajan get third marriage with Kazakhstan model Natalya Ilina
rahul mahajan - फोटो : instagram
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन लंबे समय से लाइम लाइट से दूर थे । अब अचानक एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गए हैं । दरअसल, राहुल महाजन ने तीसरी बार शादी कर ली है । 20 नवंबर को राहुल महाजन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली थी । 

 
rahul mahajan get third marriage with Kazakhstan model Natalya Ilina
rahul mahajan - फोटो : instagram
राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नतालया इलियाना है । यहां गौर करने वाली बात ये है कि नतालिया अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं । मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की । इसके बाद राहुल ने खुद अपनी शादी की जानकारी मीडिया को दी । 
rahul mahajan get third marriage with Kazakhstan model Natalya Ilina
rahul mahajan
शादी को लेकर राहुल ने कहा, 'मैं पिछले डेढ़ साल से नतालया को जानता हूं लेकिन हाल ही में हम दोनों करीब आए । 3 महीने पहले हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था । हम दोनों साथ में बहुत अच्छे दिखते हैं । मैं 6’2” का हूं और वह 5’10” की है। वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul mahajan get third marriage with Kazakhstan model Natalya Ilina
rahul mahajan - फोटो : instagram
'मैं उसके साथ हूं । परिवार और सुख-शांति ज्यादा जरूरी है । इससे पहले मेरी दो शादियां बहुत जल्दी हो गई थीं । अब मैंने सोच-समझ कर ये फैसला लिया है । मैं नहीं चाहता था कि लोग फिर से गॉसिप करें इसलिए शादी प्राइवेट रखी । मैंने सोचा था कि अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर रिवील करूंगा लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।' 
 
विज्ञापन
rahul mahajan get third marriage with Kazakhstan model Natalya Ilina
rahul mahajan - फोटो : instagram
बता दें कि इससे पहले राहुल 2 शादियां कर चुके हैं । राहुल की पहली शादी श्वेता सिंह से हुई थी जो उनकी बचपन की दोस्त थी । प्रोफेशन से श्वेता पायलट थीं । श्वेता ने राहुल पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था । श्वेता के साथ राहुल ने 10 साल पहले तलाक लिया था और इसी के बाद वो बिग बॉस में नजर आए थे । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed