{"_id":"5d68f6768ebc3e016755fa8f","slug":"rahul-roy-reaction-on-kareena-kapoor-khan-has-a-huge-crush-on-aashiqui-fame-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना के क्रश वाले बयान पर राहुल ने लिखा-speechless, आठ बार देख डाली थी अभिनेता की 'आशिकी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के क्रश वाले बयान पर राहुल ने लिखा-speechless, आठ बार देख डाली थी अभिनेता की 'आशिकी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 30 Aug 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul roy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान ने हाल ही में अपने क्रश के बारे में खुलासा किया था। करीना ने 'डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7)' के मंच पर ये बात कबूली की उनका आशिकी फिल्म वाले राहुल रॉय पर क्रश था। अब करीना के इस बयान पर राहुल रॉय का रिएक्शन सामने आया है।
राहुल रॉय ने कहा है- पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार वो खबरें पढ़ रहा हूं जिसमें करीना ने मेरे बारे में बातें की हैं। मैं ऐसी तारीफ सुनकर निशब्द रह गया साथ ही हैरान भी था। लेकिन मुझे उनकी ईमानदारी के लिए उनकी सराहना करनी चाहिए। मैं उनके साथ भी काम करने की उम्मीद करता हूं क्योंकि मैंने उनकी बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत बहन करिश्मा के साथ काम किया है। भगवान आपको हमेशा खुश रखे और चमकते रहें।
3 of 5
kareena kapoor khan
बता दें करीना ने कहा था- राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी। साल 1990 में आई महेश भट्ट की रोमांटिक ड्रामा आशिकी आज भी हिंदी सिनेमा की पॉपुलर लव स्टोरीज की लिस्ट में शुमार है। बता दें राहुल रॉय ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आशिकी' से ही लाखों का दिल जीत लिया था। उस समय राहुल ज्यादातर लड़कियों के क्रश हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rahul Roy
आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
ये सिलसिला करीब 6 साल चला। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। 1990 के दशक की हिट फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे। साल 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया। राहुल रॉय फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।