फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: लालटेन में पढ़ाई करने को मजबूर था ये कंटेस्टेंट, अब शो से कमा लिए लाखों रुपये

Fri, 30 Aug 2019 03:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan show kaun banega crorepati contestant ranjit kumar won 25 lakh
ranjit kumar - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' हर बार की तरह हिट जा रहा है । ये शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है । ये शो कई कंटेस्टेंट को लखपति बना चुका है । हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में रंजीत कुमार नाम के कंटेस्टेंट पहुंचे । रंजीत ने अमिताभ से अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में बात की । 
amitabh bachchan show kaun banega crorepati contestant ranjit kumar won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : sony liv
सरहौल, हरियाणा से आए रंजीत कुमार इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को अपनी रियल लाइफ के बारे में बताते दिख रहे हैं। रंजीत ने शो में बताया कि वो पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। पहले रंजीत के गांव में बिजली नहीं थी। इसी वजह से बचपन में उन्हें लालटेन से पढ़ाई करनी पड़ती थी। 
amitabh bachchan show kaun banega crorepati contestant ranjit kumar won 25 lakh
kbc - फोटो : social media
लालटेन की मदद से उन्होंने पढ़ाई करके ज्ञान अर्जित किया और बाद में इलेक्ट्रीशियन बने। रंजीत ने ये भी बताया कि गुड़गांव में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी की वजह से उन्हें अपनी पत्नी और घर से दूर रहना पड़ता है। सिर्फ होली-दीवाली जैसे फेस्टिवल पर ही रंजीत अपने घर जा पाते हैं और तभी उनकी पत्नी से मुलाकात होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan show kaun banega crorepati contestant ranjit kumar won 25 lakh
KBC 11: कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में बिग बी कहते हैं कि शो की वजह से अब तो वो आपके साथ साक्षात बैठी हैं। तब रंजीत बताते हैं कि वो पिछले 3 दिन से साथ हैं। यही नहीं अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट रंजीत की पत्नी से भी बात करते हैं। इन्हीं बातों के बीच रंजीत कुमार, अमिताभ बच्चन से उनके फेमस डायलॉग रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं सुनाने की गुजारिश करते हैं।
 
विज्ञापन
amitabh bachchan show kaun banega crorepati contestant ranjit kumar won 25 lakh
kbc 10 - फोटो : sony
इस पर अमिताभ भी रंजीत से कहते हैं कि वो उनकी ये ख्वाहिश तभी पूरी करेंगे जब वो पत्नी से सबके सामने कुछ बात करेंगे।  इस पर रंजीत कुमार कौन बनेगा करोड़पति के मंच से अपनी पत्नी को आई लव यू कहते नजर आते हैं । रंजीत कौन बनेगा करोड़पति से 25 लाख रुपए की धनराशि जीतकर घर लौटे।


TRP में अमिताभ के 'केबीसी' के लिए खुशखबरी और नंबर 1 पर पहुंचा ये शो, देखें टॉप 10 सीरियल की लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed