फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riteish Deshmukh: "कश्मीर हमारा है", पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा

Sun, 27 Apr 2025 08:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: रितेश देशमुख ने हाल ही में एक बातचीत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Raid 2 Actor Riteish Deshmukh Slams Pahalgam Attack Says Kashmir Belongs to Us
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आगामी फिल्म 'रेड 2' में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। 'रेड 2' 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली है और इसके प्रचार में पूरी टीम जुटी हुई है। इस बीच, रितेश देशमुख ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।


Ram Charan: मैडम तुसाद लंदन की शोभा बढ़ाएंगे राम चरण, इस दिन लॉन्च होगा अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू

Raid 2 Actor Riteish Deshmukh Slams Pahalgam Attack Says Kashmir Belongs to Us
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd
पहलगाम हमले पर रितेश का गुस्सा

हाल ही में रितेश देशमुख से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में  26 पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाकर मार डाले जाने पर  सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।  फिल्मीज्ञान के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है। देशभर से लोग छुट्टियां मनाने पहलगाम जाते हैं। अचानक आतंकी आकर गोलीबारी शुरू कर देते हैं। यह न केवल उन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए बड़ा आघात है। हर आतंकी हमला हमारे समाज को तोड़ने की कोशिश करता है।" 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा की डेब्यू सीरीज की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने साझा कीं कलाकारों के साथ झलकियां

Raid 2 Actor Riteish Deshmukh Slams Pahalgam Attack Says Kashmir Belongs to Us
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
"कश्मीर हमारा है"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस मामले में कड़े कदम उठा रही है। कोई भी पड़ोसी देश हम पर हुक्म नहीं चला सकता। हमें एकजुट होकर यह बताना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Actor Riteish Deshmukh Slams Pahalgam Attack Says Kashmir Belongs to Us
पहलगाम हमले की कहानी चश्मदीदों की जुबानी - फोटो : ANI/PTI
पहलगाम में क्या हुआ?

पहलगाम के बैसारन घाटी को 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और इस घटना के जिम्मेदार आतंकियों को सजा देने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन
Raid 2 Actor Riteish Deshmukh Slams Pahalgam Attack Says Kashmir Belongs to Us
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
'रेड 2' से फैंस को बड़ी उम्मीदें

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख 'रेड 2' में एक खतरनाक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ उनकी टक्कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी है। फिल्म का पहला भाग 'रेड' दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब 'रेड 2' से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed