फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Babbar and Smita Patil: राज बब्बर ने पत्नी स्मिता पाटिल को ऐसे किया याद, पुण्यतिथि पर लिखी यह बात

Mon, 13 Dec 2021 05:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Dec 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar remembers Smita Patil on death anniversary She was a noble soul
स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पॉलिटिशियन राज बब्बर ने सोमवार को अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री स्मिता पाटिल को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर याद किया। राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर स्मिता पाटिल की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में स्मिता पाटिल ने गोल्डन डिजाइन वाली पर्पल साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहन रखी है। स्मिता पाटिल कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रही हैं और उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ है।


 

Raj Babbar remembers Smita Patil on death anniversary She was a noble soul
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस तस्वीर को शेयर करते हुए राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को महान आत्मा बताया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, स्मिता पाटिल एक महान आत्मा थीं। कुछ ऐसा था जो उसके शिल्प में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता था। उसकी एक आकर्षक उपस्थिति थी। जो बात सबसे अलग थी, वह थी उसका संवेदनशील स्व। अपने छोटे से समय में उसने कई लोगों के जीवन को छुआ और हमेशा एक अमिट छाप छोड़ी। आज उन्हें प्यार से याद कर रहा हूं। 

Raj Babbar remembers Smita Patil on death anniversary She was a noble soul
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज बब्बर अपनी दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को याद करते रहते हैं। इससे पहले इसी साल अक्तूबर में स्मिता पाटिल के जन्मदिन पर भी उन्होंने उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने उस वक्त भी लिखा था कि स्मिता पाटिल असाधारण महिला थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Babbar remembers Smita Patil on death anniversary She was a noble soul
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

स्मिता पाटिल ने इंडस्ट्री में महज 10 साल ही गुजारे पर अपनी प्रतिभा से वह हर किसी के दिल में बस गईं। राज बब्बर के साथ उनका प्यार चर्चा में रहा। अभिनेता से नेता बनें राज बब्बर भी पत्नी स्मिता पाटिल को बहुत चाहते थे। उनकी लव स्टोरी फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित प्रेमकहानी में से एक रही। 

View this post on Instagram

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)


 

विज्ञापन
Raj Babbar remembers Smita Patil on death anniversary She was a noble soul
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की मुलाकात 1982 की फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी। जिसमें राज बब्बर उनको दिल दे बैठे थे। राज बब्बर को स्मिता से प्यार हो गया था। उन्होंने शादी करने का फैसला भी कर लिया, लेकिन यह आसान नहीं था। वह पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा बब्बर है। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी में लेखिका मैथिली राव ने राज और स्मिता की शादी और प्यार के बारे में कई बातें लिखी थीं। राज स्मिता से प्यार तो करने ही लगे थे साथ ही शादी करने के लिए तैयार थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होकर स्मिता से शादी करने का मन बना लिया था। आखिर में दोनों ने शादी कर ली।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed