{"_id":"5a4de6114f1c1bbf2d8b4994","slug":"raj-babbar-son-prateik-babbar-to-get-engagement-with-girlfriend-sanya-sagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की युवती से शादी रचाएंगे ये बॉलीवुड एक्टर, लंबे समय से कर रहे थे डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ की युवती से शादी रचाएंगे ये बॉलीवुड एक्टर, लंबे समय से कर रहे थे डेट
Thu, 04 Jan 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
pb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बी टॉउन के एक और एलिजिबल बैचलर जल्द ही बंधने वाले है शादी के बंधन में। हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की। जी हां प्रतीक अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सान्या सागर के साथ इस महीने सगाई कर सकते हैं। बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रतीक और सान्या लखनऊ में 22 जनवरी को सगाई करेंगे।
2 of 4
pb
बता दें, सान्या और प्रतीक एक-दूसरे को पिछले आठ सालों से जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिन पिछले 7 महीने पहले से शुरू हुआ है। सान्या लखनऊ की रहने वाली है और उन्होंने गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा सन्या ने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया। सान्या एक उभरती हुईं बॉलीवुड लेखक हैं। प्रतीक के पापा की तरह सान्या के पिता भी एक राजनेता हैं।
3 of 4
pb
पिछले साल ड्रग्स के चंगुल से बाहर निकले प्रतीक लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में लौटने के लिए तैयार है। प्रतिक इन दिनों बाघी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही बाघी 2 में प्रतीक एक नकारात्मक किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
pb
सगाई के बारे में बॉम्बे टाइम्स को एक अंदरुनी सूत्र ने बताया- सगाई में केवल करीबी लोग शामिल होंगे। दोनों का परिवार इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। काम के अलावा प्रतीक इस मामले को लेकर लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं। जहां दोनों ने लखनऊ में सगाई करने का निर्णय लिया है। वहीं यह तारीख बदल भी सकती है क्योंकि दोनों के परिवार को अभी कुछ चीजें फाइनल करनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।