फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, एक साल बाद हो गया था तलाक

Thu, 04 Jan 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Sunidhi Chauhan born a baby on 1 january  Know about Her Personal Life
छोटी सी उम्र में ही अपनी गायकी के लोगों का दिल जीतने वाली सुनिधि चौहान का ये न्यू ईयर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने 1 जनवरी को एक बेबी को जन्म दिया। जिसके कारण इस बार का न्यू ईयर उनके लिए और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहा है। आज सुनिधि म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। 

 
Sunidhi Chauhan born a baby on 1 january  Know about Her Personal Life
सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं। सुनिधि ने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में अपनी जगह बनाई थी। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की उम्र से की थी। सुनिधि के पिता भी एक थिएटर पर्सनालिटी थे। छोटी उम्र में ही सुनिधि स्टेज शोज और कॉम्टीशन में पार्टिसिपेट करने लगी थीं। एक रियलिटी शो के दौरान एंकर तबस्सुम ने इस छोटी सी बच्ची के टैलेंट को पहचान लिया था। तबस्सुम ने सुनिधि के माता-पिता से मुंबई आने के लिए कहा। 
 
Sunidhi Chauhan born a baby on 1 january  Know about Her Personal Life
इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया। सुनिधि ने ये प्रतियोगिता जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। यहीं से सुनिधि ने संगीत की दुनिया में जगह बनानी शुरू कर दी थी। 16 साल की उम्र में सुनिधि को फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'मस्त' में मौका दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। 'रुकी रुकी सी जिंदगी' के लिए सुनिधि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुनिधि अब करीब 3000 गाने गा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunidhi Chauhan born a baby on 1 january  Know about Her Personal Life
सुनिधि का करियर तो बहुत अच्छा चला लेकिन एक समय पर उनकी पर्सनल लाइफ विवादों में घिर गई थी। सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। जबकि सु‌निधि की फैमिली इस शादी के खिलाफ थी। सुनिधि ने बॉबी से चुपचाप शादी की और उनके साथ रहने लगीं। लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। सुनिधि के पैरेंट्स ने भी उनसे रिश्ते तोड़ दिए थे। सुनिधि के पास रहने के लिए घर नहीं था। इस वजह से अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर में पनाह दी।
विज्ञापन
Sunidhi Chauhan born a baby on 1 january  Know about Her Personal Life
इस दौरान सुनिधि के करियर पर भी ब्रेक लग गया था। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और फिर से गाना शुरू किया। सु‌निधि ऐसी सिंगर हैं कि वो जो भी गाना गाती हैं हिट हो ही जाता है। 
सुनिधि ने शादी टूटने के 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। हितेश सुनिधि के बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं। सुनिधि ने इंडियन आइडल सीजन 5 को जज भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed