{"_id":"675c06c930a1466e98082814","slug":"raj-kapoor-100th-birthday-know-about-his-love-life-with-nargis-vaijanti-mala-padmini-kolhapure-report-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor: नरगिस से प्यार हुआ, इकरार ना हुआ, रात भर रोते शौमेन, इन अभिनेत्रियों के ऊपर भी आया राज कपूर का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kapoor: नरगिस से प्यार हुआ, इकरार ना हुआ, रात भर रोते शौमेन, इन अभिनेत्रियों के ऊपर भी आया राज कपूर का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:57 AM IST
सार
Raj Kapoor Love Life: दिवंगत अभिनेता राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है, जिसे कपूर परिवार धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसी बीच उनकी जिंदगी के कई किस्से छाए हुए हैं। आइए आपको राज कपूर की लव लाइफ से जुड़े कई राज बताते हैं। ये वो किस्से, जो बताते हैं कि राज कपूर की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 6
दिवंगत अभिनेता राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिगरेट से खुद को जलाया और रात भर रोते रहते थे राज कपूर। राज कपूर का जुड़ा था बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियों के साथ नाम। लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी थीं, जिनके प्यार में दीवाने हो गए थे राज कपूर। नरगिस के प्यार में राज कपूर ने खुद को कर लिया था तबाह।
2 of 6
नरगिस-राज कपूर
- फोटो : एक्स
नरगिस के लिए रात भर रोते थे राज कपूर
हिंदी सिनेमा के शौमेन कहे जाने वाले राज कपूर अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां में रहे हैं। यह किस्सा है उस वक्त का, जब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस से राज कपूर का नाम जुड़ा था। दोनों ने तकरीबन 16 फिल्मों में एक साथ काम किया था। आवारा, श्री 420, अनाड़ी, चोरी-चोरी जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें राज कपूर और नरगिस की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। मीडिया रिपोट्स् के अनुसार, फिल्म में अभिनय करते-करते दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। उस समय यह चर्चा भी रही की दोनों रिलेशनशिप में रहे। दोनों एक-दूजे से बेपनाह मोहब्बत करते थे, लेकिन शादी नहीं कर पाए। दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहिट थी, लेकिन रियल लाइफ में सब उलटा था। साल 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली, जिसके बाद राज कपूर बुरी तरह टूट गए थे। राज कपूर इस धोखे के बाद खुद को संभाल ही नहीं पा रहे थे। मधु जैन की किताब 'द कपूर्स: द फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' में इस बात का जिक्र किया गया है। राज कपूर के मुताबिक, उन्हें प्यार में नरगिस से धोखा मिला था। ऐसे में वो इतने परेशान हो गए थे कि शराब पीते थे और बाथरूम में जाकर रोते थे और सिगरेट से खुद को जलाया भी करते थे।
3 of 6
नरगिस-राज कपूर
- फोटो : एक्स
नरगिस के भाइयों की वजह से अलग हुए दोनों
किताब के मुताबिक, राज कपूर की सच्ची मोहब्बत नरगिस ही थीं और वो उनसे शादी के लिए पत्नी को भी छोड़ने के लिए तैयार थे। उन्होंने नरगिस के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर कभी कुछ नहीं कहा था, पर नरगिस के भाइयों पर आरोप लगाया था। उनका मानना था कि भाइयों ने ही दोनों के बीच दरार पैदा करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नरगिस-राज कपूर
- फोटो : एक्स
नरगिस से मिला धोखा
किताब के मुताबिक, नरगिस से ब्रेकअप के बाद राज कपूर ने एक पत्रकार को कहा था कि, दुनिया वाले उन्हें कहते हैं कि नरगिस को उन्होंने निराश किया है, पर सच्चाई यह है कि उसने मुझे धोखा दिया है। नरगिस की शादी की खबर सुनते ही राज कपूर अपने दोस्तों के सामने ही रो पड़े थे। दर्द बर्दाश्त करने के लिए खुद को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
नरगिस-राज कपूर
- फोटो : एक्स
शराब की लत से परिवार था परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरगिस से अलग होने के बाद राज कपूर काफी शराब पीने लगे थे। इसके चलते पत्नी कृष्णा कपूर और घरवाले भी परेशान आ गए थे। राज कपूर की पत्नी ने कहा था कि ''शराब के नशे में धुत होकर आते हैं और बाथटब में बेहोश होकर गिर जाते हैं। रात भर फूट-फूटकर रोते हैं और हर रात यही सब होता था।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।