फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस की शादी की खबर सुन खुद को सिगरेट से जलाते थे राज कपूर, जब उठा एक्ट्रेस का जनाजा तो...

Sat, 14 Dec 2019 12:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor Birth Anniversary: raj kapoor cry After Nargis gets married to sunil dutt
Raj Kapoor - फोटो : Twitter

शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि वो एक कामयाब प्रोडूसर और डायरेक्टर भी थे। राज कपूर की परवरिश और उन्हें राज कपूर बनाने में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा हाथ था। आज भी लोग राज कपूर की फिल्में देखते हैं तो उनका वहीं क्रेज नजर आता है। राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर बताते हैं उनकी और नरगिस की लवस्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें... 

Raj Kapoor Birth Anniversary: raj kapoor cry After Nargis gets married to sunil dutt
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

किसी दौर में नरगिस और राज कपूर के अफेयर के चर्चे ज्यादातर की जुबां पर थे। पूरी दुनिया राज कपूर और नरगिस की मोहब्बत के बारे में जानती हैं लेकिन आखिर क्या हुआ कि दोनों की मोहब्बत शादी का रूप नहीं ले पाई और नरगिस ने राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से शादी रचा ली। आइए आपको बताते हैं। सुनील दत्त से शादी करने से पहले नरगिस राज कपूर पर पूरी तरह समर्पित रहीं। कहा जाता है राज कपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे।

Raj Kapoor Birth Anniversary: raj kapoor cry After Nargis gets married to sunil dutt
raj kapoor - फोटो : file photo

राज कपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे लेकिन बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। नौ साल के लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Birth Anniversary: raj kapoor cry After Nargis gets married to sunil dutt
Raj Kapoor, Nargis - फोटो : social media

मधु जैन अपनी किताब में लिखती हैं, 'जब उन्हें पता चला कि नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली है तो राज कपूर अपने दोस्तों और साथियों के सामने फूट फूट कर रोए। राज कपूर के जीवन की ये विडंबना थी कि वो नरगिस से उनकी पहली मुलाकात उनकी शादी होने के सिर्फ चार महीने बाद हुई। उनके धर्म भी अलग अलग थे।' राज कपूर और नरगिस दोनों की पहली फिल्म आग थी। दोनों ने साथ में 16 फिल्में कीं। 9 सालों तक पर्दे पर राज-नरगिस की ये जोड़ी हिट बनी रही।

विज्ञापन
Raj Kapoor Birth Anniversary: raj kapoor cry After Nargis gets married to sunil dutt
raj kapoor and nargis

मधु जैन अपनी किताब, 'फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा- द कपूर्स' में लिखती हैं, नरगिस ने अपना दिल, अपनी आत्मा और यहां तक कि अपना पैसा भी राज कपूर की फिल्मों में लगाना शुरू कर दिया। जब आर के स्टूडियो के पास पैसों की कमी हुई तो नरगिस ने अपने सोने के कड़े तक बेच डाले थे। कहा तो यहां तक जाता है कि नरगिस की शादी की खबर सुनकर राज कपूर अपने आप को सिगरेट बटों से जलाते, ये देखने के लिए कि कहीं वो सपना तो नहीं देख रहे। नरगिस के जीवनीकार टीजेएस जॉर्ज लिखते हैं, इसके बाद से ही राज कपूर ने बेइंतहा शराब पीनी शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed