फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor Birthday: ‘हिना’ के मुख्य खलनायक ने सुनाए शोमैन के किस्से, अब तक दिल से लगाकर रखा ये कॉम्पलिमेंट

Thu, 14 Dec 2023 01:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Dec 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor Birthday: Raza Murad remembered Showman talks about his movies and cinema
राज कपूर-रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘भारतीय सिनेमा के पहले शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने कभी बिजेनस को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाई। सिनेमा के प्रति उनकी अलग ही दीवानगी थी। जिस दीवानगी के साथ वह फिल्में बनाते थे, उसी दीवानगी के साथ दर्शक उनकी फिल्मों से जुड़ते थे।’ ये कहना है राज कपूर के साथ 'प्रेम रोग' और 'राम तेरी गंगा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रजा मुराद का। राज कपूर साहब के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे रजा मुराद ने इस बातचीत में किए हैं।

Raj Kapoor Birthday: Raza Murad remembered Showman talks about his movies and cinema
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नफा नुकसान का हिसाब नहीं
‘हमने देखा है कि इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे फिल्मकार रहे हैं जो फिल्म बनाने से पहले नफा नुकसान का गणित लगा कर फिल्में बनाते हैं। लेकिन इस मामले में राज साहब बिलकुल भी अलग थे।  उन्होंने कभी भी बिजनेस को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाई। सिनेमा के प्रति उनकी अलग ही तरह की  दीवानगी थी। जिस दीवानगी और जूनून के साथ वह  फिल्में बनाते थे, उसी दीवानगी के साथ दर्शक उनकी फिल्मों को देखते थे।’

Raj Kapoor Birthday: Raza Murad remembered Showman talks about his movies and cinema
रजा मुराद-राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों में नए नए प्रयोग करते थे
'राज साहब हमेशा अपनी फिल्मों में नए -नए प्रयोग करते थे। नए सिंगर शैलेंद्र सिंह और नरेंद्र चंचल को 'बॉबी' में लिया।  इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे।  सुरेश वाडकर और सुधा मल्होत्रा को 'प्रेम रोग' में लिया। इन फिल्मों के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। राज साहब इस तरह से नए-नए तजुर्बे किया करते थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Birthday: Raza Murad remembered Showman talks about his movies and cinema
राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिसको मौका दिया वही बन गया स्टार
'राज साहब और दूसरे मेकर में यह फर्क था कि बाकी मेकर सिनेमा के स्थापित कलाकरों के साथ काम करते थे और राज साहब की फिल्मों में जो काम करता था वह स्थापित कलाकार बन जाता था। राज साहब की यह खूबी बाकी फिल्मकारों से अलग करती थी। राज साहब जिसको मौका देते थे, वह अपने आप ही स्टार बन जाता था।’ 
Box Office Report: 13वें भी दिन 'एनिमल' ने की शानदार कमाई, 'सैम बहादुर' ने किया इतने करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
Raj Kapoor Birthday: Raza Murad remembered Showman talks about his movies and cinema
राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साथी कलाकारों पर पूरा भरोसा
'फिल्म 'मेरा नाम जोकर'  की लंबाई ज्यादा हो गई थी तो, फिल्म उतनी नहीं चल पाई। उसमे सब जाने माने चेहरे थे, तो उन्होंने सोचा कि अब एक नई कास्ट के साथ फिल्म बनानी चाहिए और उन्होंने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर 'बॉबी' बनाई। उनकी फिल्मों में एक बात होती थी, स्टार कास्ट भले ही नए होते थे, लेकिन सपोर्टिंग कास्ट में बड़े चेहरे रखते थे, जैसे 'बॉबी' में प्रेम नाथ,प्राण साहब, फरीदा जलाल को लिया और जब उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' शुरू की, तो उसमें भी सपोर्टिंग कास्ट में सईद जाफरी, कुलभूषण खरबंदा और मुझे लिया।’
Raj Kapoor Birthday: कोई नहीं लिख सकता मुझसे बेहतर दादाजी की बायोपिक, मैं निर्देशक बना तो बनाऊंगा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed