फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर संग काम कर चुकीं ये रुसी अभिनेत्री, जानें कहां हैं आजकल?

Tue, 02 Jun 2020 10:13 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jun 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor Death Anniversary know about kseniya ryabinkina seen in film mera naam joker
राज कपूर, सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'


जब मैंने रूसी अभिनेत्री और मशहूर बैले डांसर सेनिया रेबेंकीना से पूछा कि क्या आप हिंदी में कुछ बोल सकती हैं तो उन्होंने जवाब में ये लाइन कही।
सेनिया, राज कपूर की 1970 में आई मशहूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में काम कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने सर्कस में काम करने वाली एक डांसर का किरदार अदा किया है जिसे राजू (राज कपूर) से इश्क हो जाता है।
मैंने सोचा कि अगर सेनिया से राज कपूर के बारे में और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की जाए तो ये काफी दिलचस्प रहेगा।
मगर उनके बारे में पता लगाना खासा मुश्किल साबित होने वाला था।
वो अब कहां हैं क्या करती हैं और मुझसे बात करना चाहेंगी भी या नहीं, क्योंकि 'मेरा नाम जोकर' में चर्चित भूमिका के बावजूद सेनिया हिंदी फिल्मों से गायब ही हो गईं।

Raj Kapoor Death Anniversary know about kseniya ryabinkina seen in film mera naam joker
राज कपूर, सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

ऐसे हुआ संपर्क
मैंने कपूर परिवार से भी संपर्क साधने की कोशिश की और उनके बेटे और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर से जानना चाहा कि क्या वो सेनिया के संपर्क में हैं लेकिन ऋषि कपूर ने जवाब दिया कि फिलहाल उनके पास सेनिया से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
तब मैंने बीबीसी रूसी सेवा से संपर्क साधा और उन्होंने आखिर सेनिया का नंबर खोज निकाला। मैंने थोड़ा झिझकते हुए उनको फोन पर मैसेज किया कि क्या वो हमसे राज कपूर के बारे में बात करना चाहेंगी।
मैसेज भेजने के सिर्फ आधा घंटे के अंदर ही उनका जवाब आ गया, "मुझे राज कपूर के बारे में बात करने पर बेहद खुशी होगी लेकिन फिलहाल मैं इटली में हूं और छुट्टियां मना रही हूं। आप मुझे तीन-चार दिन बाद फोन कर सकते हैं तब तक मैं मास्को लौट जाऊंगी और इत्मीनान से आपसे बात करूंगी।"

Raj Kapoor Death Anniversary know about kseniya ryabinkina seen in film mera naam joker
राज कपूर, सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

मैंने हफ्ते भर बाद उनको फोन मिलाया तो उन्होंने मुझसे काफी टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात करते हुए कहा, "देखिए मेरी अंग्रेजी बहुत खराब है। मैं आपसे कैसे बात कर पाऊंगी? मैं तो रूसी भाषा बोलती हूं।"
मैंने जवाब दिया कि आप कम से कम खराब अंग्रेजी बोल तो लेती हैं लेकिन मैं तो रूसी भाषा का एक शब्द भी नहीं बोल सकता तो मजबूरन मुझे आपसे अंग्रेजी में ही बात करनी पड़ेगी।
मैंने उनको टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने की छूट दे दी जिसे उन्होंने खुशी-खुशी कबूल कर लिया और हमारी बातें चालू हो गईं।
सेनिया फिलहाल अपने वतन रूस में ही रहती हैं और 74 साल की उम्र में भी बैले डांसिग के अपने शौक को उन्होंने जिंदा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Death Anniversary know about kseniya ryabinkina seen in film mera naam joker
'मेरा नाम जोकर' की टीम के साथ सेनिया रेबेंकीना (सबसे बाएं) - फोटो : बीबीसी

राज कपूर से मुलाकात
सेनिया ने बताया कि वो तब 24-25 साल की थीं जब राज कपूर से उनकी पहली मुलाकात हुई। राज कपूर 'मेरा नाम जोकर' की तैयारियां कर रहे थे और मॉस्को आए हुए थे। एक शाम उन्होंने सेनिया का बैले डांस देखा और उनसे खासे प्रभावित हुए।
उन्होंने सेनिया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया। सेनिया राज कपूर के नाम से वाकिफ थीं क्योंकि उनकी फिल्में 'आवारा' और 'श्री 420' रूस में बहुत मशहूर रही थीं और उनके गाने रूसी लोग गुनगुनाते रहते थे।
सेनिया ने ये ऑफर स्वीकार कर लिया और वो शूटिंग के लिए भारत आ गईं।

विज्ञापन
Raj Kapoor Death Anniversary know about kseniya ryabinkina seen in film mera naam joker
अभिनेता दारा सिंह के साथ सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

'सबका ध्यान रखते थे राज कपूर'
हालांकि फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नहीं था लेकिन वो इस अनुभव को यादगार मानती हैं। वो कहती हैं, "सेट पर राज कपूर सबका बड़ा ध्यान रखते थे। उनके सेट पर चाहे बड़ा कलाकार हो या कोई जूनियर। सबको एक सा ट्रीटमेंट मिलता था लेकिन एक बार कैमरा चालू हो जाने पर वो बड़े कठोर हो जाते और जब तक कोई बेस्ट शॉट ना दे दे, संतुष्ट नहीं होते थे।"
सेनिया बताती हैं कि रूस में अब के युवा जरूर हॉलीवुड फिल्में ही ज्यादा देखते हैं लेकिन 60 और 70 के दशक में राज कपूर रूस में एक बहुत बड़ा नाम थे और उनकी फिल्में वहां बहुत हिट होती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed