सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Raj Kapoor: राज कपूर को पहली नजर में हो गया था नरगिस से प्यार, बेपनाह इश्क के बावजूद नहीं कर सके शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Jun 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor had fallen in love with Nargis at first sight, could not get married because of this reason
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Instagram

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अधूरी लव स्टोरी हैं जिनकी चर्चा कई साल बाद भी होती है। इन्हीं में से एक राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी भी है। रील लाइफ में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही। 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने में नरगिस और राज कपूर का रोमांस आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्मी पर्दे की तरह दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत किया करते थे लेकिन इसके बावजूद दोनों शादी नहीं कर सके। 

Trending Videos
Raj Kapoor had fallen in love with Nargis at first sight, could not get married because of this reason
राज कपूर और नरगिस - फोटो : फाइल फोटो

पहली नजर में हो गया था प्यार
राज कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि नगरिस को देखने के बाद उन्हें अभिनेत्री से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी रोचक है। दरअसल, राज नरगिस की मां जद्दन बाई से मिलने उनके घर गए थे। जब वह उनके घर पहुंचे तब नरगिस पकौड़ी तल रही थीं। दरवाजे पर खड़े राज ने जब नरगिस को पहली बार देखा तो वहीं दिल हार बैठे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई। दोनों एक साथ पहली बार फिल्म आग में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor had fallen in love with Nargis at first sight, could not get married because of this reason
नरगिस दत्त, राज कपूर - फोटो : social media
9 साल तक चला रिश्ता

सिल्वर स्क्रीन पर राज कपूर और नरगिस की जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी। लोगों को दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना काफी अच्छा लगता था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में रहे, लेकिन बात शादी तक न पहुंच सकी। राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन वह नरगिस से प्यार भी किया करते थे। उन्होंने एक्ट्रेस से वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी करेंगे। हालांकि परिवार की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। इस तरह दोनों का रिश्ता लगभग 9 साल तक चला। इतने लंबे इंतजार के बाद जब बात शादी तक नहीं पहुंची तब नरगिस ने राज से ब्रेकअप कर लिया।

Raj Kapoor had fallen in love with Nargis at first sight, could not get married because of this reason
नरगिस, राज कपूर और सुनील दत्त - फोटो : Instagram
शादी के बाद टूट चुके थे राज कपूर
लंबे समय तक साथ रहने के बाद आखिरकार एक ऐसा समय आ गया जब दोनों की राहें अलग हो गईं। इस दौरान मदर इंडिया की शूटिंग में नरगिस और सुनील दत्त एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी का फैसला कर लिया। साल 1958 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के इस कदम से राज को ऐसा झटका लगा था कि उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस की शादी के बाद राज कपूर शराब का सेवन बहुत ज्यादा करने लगे। हालांकि पत्नी और बच्चों की खातिर उन्होंने काफी मशक्कत के बाद खुद को संभाला। राज नरगिस से किस हद तक प्यार करते थे इसका किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। कहा जाता है कि नरगिस आरके स्टू़डियो का अपना कमरा जिस तरह छोड़कर गई थीं राज ने उसे कई साल तक वैसा ही रखा था। उन्हें यकीन था कि वह एक न एक दिन जरूर उनके पास लौटेंगी। हालांकि ऐसा कभी न हो सका।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed