सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sidhu Moose Wala: सिद्धू के माता-पिता ने जारी की चेतावनी, बोले- बेटे का गाना रिलीज किया तो लीगल एक्शन लेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Jun 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala: after the death of punjabi singer his parents requests not to release his unreleased songs otherwise legal action will be taken
सिद्धू मूसावाल - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश में न केवल उनके फैंस को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी दहला दिया था। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपना एक ऐसा सितारा खो दिया, जो अपने गाए गानों से सबका दिल जीत लेता था। जहां सभी उनके निधन के गम में डूबे हैं, वहीं अपने इकलौते बेटे को खो चुके माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका दर्द किसी की भी मायूसी से बहुत ही बड़ा है, जिससे बाहर निकल पाना बहुत ही मुश्किल है। इन सबके बीच उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनके माता-पिता द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है, जो काफी वायरल हो रही है।

Trending Videos
Sidhu Moosewala: after the death of punjabi singer his parents requests not to release his unreleased songs otherwise legal action will be taken
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को चेतावनी
दुख की इस भयावह स्थिति में भी कुछ लोग ऐसे जरूर होंगे, जो सिद्धू का नाम भुनाकर फायदा उठाने की सोचेंगे। ऐसे लोगों का सोचकर सिंगर की टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धू के माता-पिता की तरफ से एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में उन्होंने सिद्धू के किसी भी ट्रैक को शेयर या लीक करने से सख्त मना किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई पोस्ट में लिखा गया कि 'हम उन सभी म्यूजिक प्रोड्यूसर्स से, जिनके साथ सिद्धू ने काम किया था, उनसे हमारी विनती है कि सिद्धू का कोई भी पूरा या अधूरा ट्रैक कहीं भी शेयर/ रिलीज करने से बचें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moosewala: after the death of punjabi singer his parents requests not to release his unreleased songs otherwise legal action will be taken
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

अब पिता ही सब चीजों के जिम्मेदार
जारी की गई चेतावनी में आगे कहा गया कि 'अगर सिद्धू का कोई भी ट्रैक लीक हुआ तो हम उससे जुड़े शख्स के लिए एक्शन लेंगे। आगामी आठ जून को सिद्धू के भोग के बाद उनसे जुड़ा सारा कंटेंट उनके पिता को सौंप दें। उनके पिता के अलावा सिद्धू का कंटेंट उनके किसी रिश्तेदार और दोस्तों को भी न सौंपा जाए। सिद्धू के पिता ही अब उनकी हर चीज का फैसला करेंगे।'

Sidhu Moosewala: after the death of punjabi singer his parents requests not to release his unreleased songs otherwise legal action will be taken
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ था सिद्धू का मर्डर
आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सिक्योरिटी हटाई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed