{"_id":"61176a5e8674bf029477edae","slug":"raj-kapoor-used-to-take-the-opinion-of-his-movie-songs-from-kinnars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प किस्सा: बेहद अंधविश्वासी थे राज कपूर, गानों को हिट करवाने के लिए लेते थे किन्नरों की सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प किस्सा: बेहद अंधविश्वासी थे राज कपूर, गानों को हिट करवाने के लिए लेते थे किन्नरों की सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के दिग्गज फिल्ममेकर और शो-मैन राज कपूर ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दी हैं। राज कपूर की बनाई कुछ बेहतरीन फिल्मों में श्री 420, आवारा, संगम, बॉबी और सत्यम शिवम् सुन्दरम शामिल हैं। उनकी फिल्मों की वजह से हिन्दी सिनेमा ने अपनी सीमाओं को लांघते हुए विदेशी जमीन पर भी पैर फैलाए थे। एक संपूर्ण फिल्मकार होने की वजह से वह अभिनय, निर्देशन, निर्माण के अलावा कहानी, पटकथा, संपादन, गीत, संगीत में भी अपनी रुचि रखते थे। लेकिन आज हम आपको राज कपूर की बनाई किसी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके गानों के हिट होने की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं। आज भी उनकी फिल्मों के गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उनके गानों के हिट होने की वजह किन्नर हुआ करते थे। चलिए आज जानते हैं राजकपूर से जुड़ा वो किस्सा जहां वो अपनी फिल्मों के गानों के लिए किन्नरों से सलाह-मशवरा किया करते थे।
2 of 5
राज कपूर
- फोटो : Social Media
उस दौर में राज कपूर की पार्टियां बॉलीवुड में काफी चर्चित रहा करती थीं। उनके घर आए दिन कई पार्टियां हुआ करती थीं। लेकिन उनकी होली पार्टी काफी मशहूर थी। पूरा बॉलीवुड उनकी होली पार्टी में शामिल होने के लिए जरूर पहुंचता था। ये बात शायद ही आप जानते हों कि आर के स्टूडियो में होने वाली इस होली पार्टी में किन्ररों को भी खासतौर पर न्यौता दिया जाता था। होली वाले दिन किन्नर आर। के। स्टूडियो में पार्टी खत्म होने से पहले पहुंचते थे और जमकर होली खेलते थे। किन्नर जमकर नाचते और गाते थे।
3 of 5
राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान राज कपूर आखिर में किन्ररों को अपनी आने वाली फिल्मों का गाना सुनाया करते थे। अगर किन्नरों को उनकी आने वाली फिल्म का गाना पसंद नहीं आता था, तो वह उस गाने को रिजेक्ट कर देते थे। इस किस्से से जुड़ा एक ऐसा ही वाक्या फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के दौरान भी हुआ। राज कपूर ने किन्नरों को अपनी फिल्म का गाना सुनाया, गाना सुनते ही सभी किन्नरों ने उस गाने को रिजेक्ट कर दिया और फिल्म के लिए दूसरा गाना बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम तेरी गंगा मैली
इसके बाद संगीतकार रविन्द्र जैन का बनाया 'सुन साहिबा सुन' वाला गाना किन्नरों को सुनाया गया। इस नए गाने को सुनकर तमाम किन्नर खुश हो गए थे। और राज कपूर को उन्होंने कहा था कि सालों तक लोग इस गाने को नहीं भूला पाएंगे। फिर ऐसा ही हुआ कि फिल्म के साथ साथ गाने ने भी लोगों के दिमाग पर छाप छोड़ी। आज भी इस फिल्म के गाने लोग अक्सर गुनगुनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राज कपूर
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई फिल्में ऐसी बनाईं जिसकी भव्यता को दर्शक आज भी याद करते हैं। उनकी फिल्मों के लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर से नवाजा जा चुका है। यहां तक की 'आवारा' फिल्म के लिए राज कपूर को टाइम मैग्ज़ीन की टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।