सब्सक्राइब करें

Raj Kumar Rao Exclusive: राजकुमार की हां के बिना ‘स्त्री’ की सीक्वल का एलान, ‘अमर उजाला’ से बातचीत में खुलासा

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:03 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Raj Kumar Rao clears air about blockbuster movie Stree sequel denies having signed any film called stree 2
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

सिर्फ 14 करोड़ रुपये में बनी जिस फिल्म ने निर्माता दिनेश विजन की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स को 180 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर मालामाल कर दिया था, उस हिट फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल को लेकर इसके हीरो राजकुमार राव ने जबर्दस्त धमाका किया है। राजकुमार राव ने ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में साफ कहा कि ‘स्त्री’ के सीक्वल से उनका नाम कैसे जुड़ा, उन्हें खुद नहीं मालूम। इस सीक्वल को लेकर उन्होंने और भी तमाम सारी बातें कीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही अपनी अगली फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ के सिलसिले में मिले राजकुमार ने हालांकि कहा कि अपनी लोकप्रिय फिल्मों के निर्माताओं और निर्देशकों के साथ दोबारा काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

Raj Kumar Rao clears air about blockbuster movie Stree sequel denies having signed any film called stree 2
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोबोटिक्स इंजीनियर का किरदार
राजकुमार राव के जितने चाहने वाले डिजिटल पर हैं, उतनी संख्या में भले लोग उनकी फिल्में देखने सिनेमाघरों में न जाते रहे हों, लेकिन राजकुमार राव मौका मिलते ही बतौर अभिनेता खुद को विकसित करने में कसर नहीं छोड़ते। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ में मेरा किरदार एक रोबोटिक्स इंजीनियर का है। वह आईआईटी से पढ़कर आया है और एक आईटी कंपनी में बड़ी मेहनत से शीर्ष पद पर पहुंचा है। उसके सपने वैसे ही हैं जैसे छोटे शहरों से मेट्रो शहरों में आने वाले युवकों के होते हैं। इस किरदार में ढलने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा मदद इसकी स्क्रिप्ट से ही मिली है।’

Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी

Raj Kumar Rao clears air about blockbuster movie Stree sequel denies having signed any film called stree 2
‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक के साथ जोड़ी बनना अच्छा है
फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ राजकुमार राव की सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही पांचवीं फिल्म है। ये फिल्म बनी ही नेटफ्लिक्स ओरिजनल के रूप में हैं। सुपरहिट फिल्म ‘अंधाधुन’ बनाने वाले निर्माता संजय राउतरे की कंपनी मैचबॉक्स शॉट्स की इस फिल्म की काफी सारी शूटिंग कोरोना संक्रमण काल में हुई। फिल्म के निर्देशक वासन बाला के बारे में बात चलने पर जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या वह हिंदी फिल्म जगत के उन निर्माता, निर्देशकों के साथ दोबारा काम करने को तैयार रहते हैं, जिनके साथ उनकी फिल्में हिट रही हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हां, हर कलाकार की किसी न किसी निर्देशक के साथ अच्छी ट्यूनिंग होती है और उनके साथ अच्छी कहानियों पर बार बार काम करना अच्छा ही होता है जैसे प्रकाश मेहरा और अमिताभ बच्चन की ट्यूनिंग रही है।’

Malaika-Arbaaz Son: मलाइका के बेटे अरहान को करण जौहर करेंगे लॉन्च, आलिया की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kumar Rao clears air about blockbuster movie Stree sequel denies having signed any film called stree 2
स्त्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘स्त्री 2’ के सीक्वल के सवाल पर चौंके
इसी क्रम में जब सवाल ये पूछा गया कि तो क्या फिल्म ‘स्त्री 2’ का एलान इसी सोच की अगली पायदान है, राजकुमार राव चौंक गए। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘स्त्री 2’ के बारे में उनके किसी ने बात नहीं की है। फिल्म ‘स्त्री’ एक हिट फिल्म है। अच्छी फिल्म है और इसकी सीक्वल बननी ही चाहिए। लेकिन मैंने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया है क्योंकि किसी ने भी इस फिल्म को लेकर अभी तक मुझसे बात ही नहीं की है।’ गौरतलब है कि निर्माता दिनेश विजन की अगली फिल्म ‘भेड़िया’ के गाने ‘ठुमकेश्वरी’ की रिलीज के वक्त इसमें फिल्म ‘स्त्री’ की लीड हीरोइन श्रद्धा कपूर के नजर आने के बाद से ही इसके सीक्वल बनने की चर्चाएं गर्म हैं।

KRK: शाहरुख से माफी मांगने के बाद अब फिर बदले केआरके के सुर, 'जवान' को लेकर कसा तंज

विज्ञापन
Raj Kumar Rao clears air about blockbuster movie Stree sequel denies having signed any film called stree 2
स्त्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिनेश विजन से अब तक कोई बात नहीं
ये पूछे जाने पर कि फिर फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए उनका नाम खबरों में कैसे आया? राजकुमार कहते हैं, ‘ये शायद श्रद्धा कपूर के किसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से शुरू हुआ है। उन्होंने ‘स्त्री’ की सीक्वल को लेकर कहीं कुछ लिखा और उसके बाद से ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन फिल्म के निर्माता दिनेश विजन से मेरी अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।’

One Take Films: कंपटीशन में सबसे ज्यादा बार पूछा गया इस फिल्म पर सवाल, पढ़िए नौ और वन टेक फिल्मों के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed