फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी को दिए इतने महंगे तोहफे, कीमत जानकर घूम जाएगा आपका भी सिर

Tue, 20 Jul 2021 11:30 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 20 Jul 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra News: Diamond Ring to Burj Khalifa Apartment Raj Kundra Gives Expensive Gifts to Wife Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : फाइल

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विवादों से राज कुंद्रा का पुराना नाता है। बता दें कि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी कई व्यवसाय चलाते हैं। राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी करोड़ों के मालिक हैं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत ही लोकप्रिय है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 में शादी रचाई थी। राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से इतना प्यार करते हैं कि वो उनका दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।



राज कुंद्रा ने शिल्पा को दिए कई महंगे तोहफे

राज कुंद्रा एक बहुत ही बड़े व्यवसायी हैं। राज अक्सर अपनी पत्नी को इतने महंगे-महंगे तोहफे देते हैं जिनकी कीमत जानकर आपका भी सिर घूमने लगेगा। उन्होने शिल्पा के जन्मदिन पर कई महंगे तोहफे दिए हैं। अपनी पत्नी को महंगे तोहफे देने के लिए भी वो बहुत ही मशहूर हैं। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको उनके द्वारा पत्नी शिल्पा को दिए हुए सबसे महंगे तोहफे के बारे में बता रहे हैं। इन महंगे गिफ्ट्स की कीमत निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगी।

Shilpa Shetty Raj Kundra News: Diamond Ring to Burj Khalifa Apartment Raj Kundra Gives Expensive Gifts to Wife Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

बुर्ज खलीफा में महंगा अपार्टमेंट

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में राज कुंद्रा(Raj Kundra)  ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty )को एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। शिल्पा को अपनी शादी की सालगिरह पर राज कुंद्रा की तरफ से सबसे महंगा तोहफा मिला था। उनका ये अपार्टमेंट 19वें फ्लोर पर था जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए के आसपास थी। हालांकि साल 2016 में शिल्पा ने अपना ये अपार्टमेंट बेच दिया था।

Shilpa Shetty Raj Kundra News: Diamond Ring to Burj Khalifa Apartment Raj Kundra Gives Expensive Gifts to Wife Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

तीन करोड़ की डायमंड रिंग

राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने जब शिल्पा शेट्टी के साथ सगाई की थी तो उन्होंने उन्हें 20 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाकर उनका दिल जीत लिया था। शिल्पा शेट्टी के हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी अक्सर दिखाई देती है। इस डायमंड अंगूठी की कीमत लगभग तीन करोड़ के आस पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra News: Diamond Ring to Burj Khalifa Apartment Raj Kundra Gives Expensive Gifts to Wife Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

सी फेसिंग विला

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)मुंबई में हमेशा से ही खुद का एक सी-फेसिंग विला खरीदने की चाहत रखती थीं और शादी के बाद उनके इस सपने को उनके पति राज कुंद्रा ने पूरा किया। इन दोनों का मुंबई में खुद का ‘किनारा’ नाम का विला है जहां वो अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताती हैं। बता दें कि मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट कि कीमत लगभग 3 से  4 करोड़ से शुरू होती है। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra News: Diamond Ring to Burj Khalifa Apartment Raj Kundra Gives Expensive Gifts to Wife Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty

यूके में 7 बेडरूम का विला

राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए एक और महंगी प्रॉपर्टी खरीदी थी। यूके में उन्होने शिल्पा शेट्टी को 7 बेडरूम का एक विला गिफ्ट किया था। ये जोड़ी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए अक्सर वहां जाता हैं। उनके विला का नाम ‘राजमहल’ है। उनके इस विला की कीमत करोड़ों में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed