शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर भारत में पोर्न फिल्में बनाने और विदेश से अपलोड करवाने का आरोप है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उनके खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बयान दर्ज कराया था।
Raj Kundra Arrest: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहे उनके ट्वीट, माता सीता के लिए लिखी थी ये अपमानजनक बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कुंद्रा विवादों से घिरे हुए व्यक्ति रहे हैं। पोर्न केस से पहले भी राज कुंद्रा धोखाधड़ी से लेकर सट्टेबाजी के मामले तक में विवादों में रह चुके हैं। अब राज कुंद्रा के कुछ आपत्तिजनक ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स में राज ने कुछ ऐसी बातें लिखीं हैं जो लोगों को रास नहीं आ रही।
राज के ये ट्वीट साल 2012 के हैं। एक ट्वीट में राज लिखते हैं, श्रीलंका की चियर करती हुई लड़कियों को देखकर आप रावण को सीता के हरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। यूजर्स इस ट्वीट पर आपत्ति जता रहे हैं और उन्हें सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर पॉलिटिक्स के साथ खेल रहे हैं, नेता पोर्न देख रहे हैं जबकि पोर्न स्टार एक्टर्स बन रहे हैं।' एक यूजर ने पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए उन्हें शर्मनाक बताया है। साथ ही उनकी सोच पर भी सवाल उठाया है।