फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Arrest: ‘सुपर डांसर’ की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, चैनल को सताई ब्रांड की चिंता

Tue, 20 Jul 2021 03:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Arrest: Shilpa Shetty Cancels Shoot Of Super Dancer Chapter 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने पति राज कुंद्रा की सोमवार देर रात पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं पहुंची हैं। सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। मंगलवार को होने वाली शूटिंग चूंकि इसी सप्ताहांत दिखाए जाने वाले शो की हो रही है, लिहाजा शिल्पा शेट्टी अब इस सप्ताहांत इस शो में नजर नहीं आएंगी। समाचार लिखे जाने तक इस शो की शूटिंग बिना शिल्पा शेट्टी के ही शुरू हो गई थी।

Raj Kundra Arrest: Shilpa Shetty Cancels Shoot Of Super Dancer Chapter 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्म ‘हंगामा 2’ से इसी हफ्ते सिनेमा में लौट रही हैं। उनकी एक और फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इनमें से पहली फिल्म वीनस टेप्स एंड रिकॉर्ड्स नामक म्यूजिक कंपनी के मालिकों में से एक रतन जैन बना रहे हैं, जबकि दूसरी फिल्म की निर्माता कंपनी सोनी पिक्चर्स ही है, जिसके टीवी चैनल सोनी पर शिल्पा शेट्टी का डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ प्रसारित होता है। सोमवार रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद तमाम मीडिया वाले मंगलवार की सुबह ही फिल्म सिटी पहुंच गए थे। सबको इंतजार रहा शिल्पा के इस शो के सेट पर आने का क्योंकि मंगलवार को इसकी शूटिंग खास मेहमानों के साथ होनी प्रस्तावित रहती है।

Raj Kundra Arrest: Shilpa Shetty Cancels Shoot Of Super Dancer Chapter 4
'सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट से मिली जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी मंगलवार को शूटिंग करने नहीं पहुंची है। उन्हें सेट पर आने से चैनल ने मना किया या फिर वह खुद ही शूटिंग में शामिल नहीं हुईं, इस बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं है। समझा जा रहा है कि राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी जैसे मामले में गिरफ्तारी होने के बाद सोनी चैनल प्रबंधन को उनकी पत्नी को बच्चों के इस शो से दूर रखने में ही भलाई नजर आ रही है। बताते हैं कि इस बात का संकेत मिलने के बाद ही शिल्पा मंगलवार को शूटिंग में शामिल नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Arrest: Shilpa Shetty Cancels Shoot Of Super Dancer Chapter 4
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि राज कुंद्रा की कारोबारी भागीदार होने के चलते शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले में जल्द पूछताछ होनी है। शिल्पा शेट्टी के नाम पर ही राज कुंद्रा ने हिंदी सिनेमा जगत में अपनी पैठ बढ़ाई और उनके हर कारोबार का चेहरा शिल्पा शेट्टी ही रही हैं। जिस ऐप को लेकर राज कुंद्रा सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, उस ऐप की ब्रांड अंबेसडर भी शिल्पा शेट्टी ही रही हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के नए कानूनों के मुताबिक किसी भी प्रोडक्ट को लेकर आने वाली शिकायतों के लिए अब ब्रांड अंबेसडर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Raj Kundra Arrest: Shilpa Shetty Cancels Shoot Of Super Dancer Chapter 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मसिटी में लगे डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार का एपीसोड शिल्पा शेट्टी को शो के बाकी दो जजों गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ शूट करना था। सेट पर करिश्मा कपूर के भी मेहमान जज के तौर पर मौजूद होने की सूचना है। शिल्पा शेट्टी का लंबे समय तक इस एपीसोड की शूटिंग के लिए इंतजार किया गया लेकिन सोनी चैनल प्रबंधन से संकेत मिलने के बाद शो बनाने वालों ने डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग बिना शिल्पा शेट्टी के ही शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed