फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: मुंबई पुलिस ने कहा- राज कुंद्रा का सहयोगी कर रहा था दो नामों का उपयोग, श्रीवास्तव ही है यश ठाकुर

Mon, 26 Jul 2021 02:26 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 26 Jul 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra Case: accused arvind shrivastava is living with two identities
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट हर दिन नया मोड़ ले रहा है। मामले से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस ने ये बात पता लगाई है कि इस मामले में एक ऐसा शख्स है जिसकी दो पहचान है। उनके सहआरोपी यश ठाकुर, जो कि पुलिस की हिरासत में हैं वे ही अरविंद कुमार श्रीवास्तव भी हैं। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने दोनों नामों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। इससे पहले यश ठाकुर यह बयान दे चुके हैं कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को 25 लाख की रिश्वत दी थी। 


मरे हुए व्यक्ति की पहचान ले रखी थी
एक रिपोर्ट के अनुसार अरविंद कुमार श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से एक ऐसे व्यक्ति की पहचान लेकर घूम रहा है जिसका नाम यश ठाकुर है जो कि इंदौर में रहता था और अगस्त 2020 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से उसकी मृत्यु हो चुकी है। 

Raj kundra Case: accused arvind shrivastava is living with two identities
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार की तरह रख रहा था दो पहचान
एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीवास्तव लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी से बचने के लिए उस मरे हुए व्यक्ति की पहचान लिए घूम रहा था। एजेंसी को दिए स्टेटमेंट में श्रीवास्तव ने कहा है कि उसने उसी तरह से दो पहचान का इस्तेमाल किया जिस तरह से अक्षय कुमार और बॉलीवुड में कई सारे लोग करते हैं। 

Raj kundra Case: accused arvind shrivastava is living with two identities
फिल्में इरोटिका थीं लेकिन पोर्न नहीं थीं - फोटो : social media

इंटेलिजेंस ऑफिसर की जगह चलाता था पोर्टल
हालांकि श्रीवास्तव अपनी इस बात पर अड़ा हुआ है कि फिल्में इरोटिका थीं लेकिन पोर्न नहीं थीं। क्राइम ब्रांच इनवेस्टिगेशन के अनुसार श्रीवास्तव भोपाल के किसी इंटेलिजेंस ऑफिसर की जगह पोर्टल चलाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra Case: accused arvind shrivastava is living with two identities
16 साल से याहू मेसेंजर से जुड़ी हुई हैं - फोटो : सोशल मीडिया

16 सालों से याहू मेसेंजर पर हो रही थी बात
भोपाल में रहने वाले इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारी की पत्नी एक कंपनी चलाती हैं जिसका नाम फिल्जमूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड। अधिकारियों का कहना है कि श्रीवास्तव महिला से पिछले 16 साल से याहू मेसेंजर से जुड़ी हुई हैं और अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म्स चलाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाने की बात कर चुकी थीं। 

 

विज्ञापन
Raj kundra Case: accused arvind shrivastava is living with two identities
मीडिलमैन की तरह काम कर रहा था - फोटो : social media
श्रीवास्तव को पोर्टल बंद करने के लिए कहा था
यह भी सामने आया है कि पोर्टल पर अगस्त में पोर्न कंटेंट डाला गया था जिसके बाद ऑफिसर ने श्रीवास्तव को उस पोर्टल को बंद करने को भी कहा है। बाद में उसे श्रीवास्तव की कंपनी द्वारा अधिग्रहत कर लिया गया। हालांकि श्रीवास्तव का कहना है कि वह एडल्ट कंपनी उसकी नहीं थी बल्कि वो उसके लिए मीडिलमैन की तरह काम कर रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed