मंगलवार को मुंबई उच्च न्यायालय ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों का निर्माण एवं व्यापार करके लगभग 1.17 करोड़ रूपये कमाए हैं और यह रुपये उन्होंने अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच ही कमाए हैं। राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे लेकिन इसी बीच मुंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।
Raj Kundra Case: अश्लील फिल्मों से कुंद्रा ने पांच महीने में कमाए करोड़ों रुपये, गूगल से भी मांगी गई है जानकारी
पांच महीने में कमा लिए 1,17,64,886 रुपये
पुलिस की रिमांड याचिका में यह कहा गया है कि मामले के एक अन्य आरोपी रायन थोर्प ने पूछताछ में बताया है कि हॉटशॉट्स के जरिए पिछले साल सिर्फ पांच महीनों के भीतर 1,17,64,886 रुपये कमाए गए हैं। यह वही हॉटशॉट्स कंपनी है जिस पर राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों का कारोबार कर रहे थे।
गूगल से मांगी जानकारी
पुलिस ने गूगल से भी कमाई से संबंधित जानकारी मांगी है। फिलहाल यह पैसा तो एप्पल एप को माध्यम बनाकर कमा लिया गया है पर पुलिस का कहना है कि गूगल प्ले एप पर इस एप के उपभोक्ता अधिक हैं। एप को वहां से हटा लिया गया है लेकिन पुलिस को लगता है कि राज ने और भी पैसा कमाया है।
दस्तावेजों की करना चाहते हैं जांच
रिमांड आवेदन में पुलिस ने यह भी कहा है कि कुंद्रा के घर तलाशी लेते वक्त जो नौ फाइलें मिली हैं, उनके दस्तावेजों को जांच करने की अनुमति उन्हें दी जाए। यह तलाशी 24 जुलाई को ली गई थी। पुलिस के अनुसार कुंद्रा की 119 एडल्ट फिल्में बेचने की प्लानिंग चल रही थी।
कुंद्रा के वकील अपनी बात पर अड़े हुए हैं कि पुलिस ने कुंद्रा की गिरफ्तारी में सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। पहले उन्हें नोटिस देना चाहिए था, फिर उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करना चाहिए था। उन्हें सीधा गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था। जिसपर अभियोक्ता ने कहा था कि उन्हें नोटिस भेज दिया गया था।