अपने जबरदस्त अभिनय और धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और एप पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। वहीं शिल्पा हर बार खुद को इन विवादों से दूर रखने में कामयाब रही हैं। पोर्न को लेकर गिरफ्तारी के मामले में भी राज कुंद्रा बदनामी झेल रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच मे शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं और ना ही उनके सक्रिय रहने की कोई खबर सामने आई है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज जितनी बार विवादों में उलझे शिल्पा उतने ही साफ तरीके से खुद को इन सबसे अलग रखती नजर आईं है।
बॉलीवुड: पति राज कुंद्रा विवादों का दूसरा नाम लेकिन शिल्पा शेट्टी रहीं इन सबसे दूर, यूं बनाए रखी अच्छी छवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक थे। बिजनेसमैन राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। लोढ़ा समिति ने उन्हें भी सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था और उन्हें भी कभी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था। राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा था। हालांकि इससे शिल्पा शेट्टी की इमेज पर खास फर्क नहीं पड़ा।
बता दें कि राज कुंद्रा का नाम बिटक्वाइन से जुड़ा था। पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में खबर सामने आई थी कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अमित भारद्वाज ने gatbitcoin.com की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों रुपये का चूना गया लगाया था। इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी। हालांकि शिल्पा एक बार फिर इन सारी बातों से दूर रहीं। इसके अलावा शिल्पा अमेरिकन रिएलिटी शो बिग ब्रदर 5 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा पर नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद शिल्पा चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि जेडी की बात सुनकर भारत में उनकी खूब आलोचना हुई थी और शिल्पा को दुनिया भर में सहानुभूति मिली थी।
साल 2013 में शिल्पा शेट्टी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ने को लेकर भी चर्चा में आया था। हालांकि अभिनेत्री की परिवार की तरफ से इस बात को बेबुनियाद बताया गया था। शिल्पा के परिवार का कहना था कि उनकी बेटी की छवि को खराब करने के लिए ऐसी बातें कही जा रही हैं।
बता दें कि साल 2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स के लिए जागरुकता प्रोग्राम में शामिल हुई थीं। इस प्रोग्राम में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर भी पहुंचे थे। रिचर्ड ने उस वक्त सबसे सामने स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन इसका शिकार रिचर्ड गेर हुए थे और शिल्पा को लेकर लोगों ने सहानुभूति जताई थी।