राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी फिल्मों का मामला जबसे सामने आया है लगातार उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा पर इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो भी अपने पति के साथ उनके इस बिजनेस में शामिल थी या नहीं। फिल्मों से, एड से और अपने पति के बिजनेस में शामिल होने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खुद के कई बिजनेस हैं, जहां से वो मोटी रकम कमाती हैं। हम आपको बता दें कि राज कुंद्रा 9 कपंनियों के डायरेक्टर हैं।
Shilpa Shetty: एक्टिंग से दूर शिल्पा शेट्टी ने खड़े किए कई बिजनेस, राज की कंपनी के अलावा विज्ञापन से भी करती हैं कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये थी शिल्पा शेट्टी की आखिरी फिल्म
साल 1993 बाजीगर से सेकेंड लीड के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आखिरी बार उन्होने साल 2007 में फिल्म ‘अपने’ में काम किया था। हालांकि इसके बाद वो साल 2014 में फिल्म 'दोस्ताना' में भी नजर आई थीं, लेकिन इसमें उन्होने एक स्पेशल नंबर किया था। इस फिल्म में उन्होने सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में धर्मेन्द्र, बॉबी देओल और सनी देओल के अलावा कटरीना कैफ भी थीं। ‘अपने’ के बाद शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से ब्रेक लिया और साल 2009 में वो राज कुंद्रा से शादी के बंधन में बंध गई, जिसके बाद उन्होंने एक बिजनेस वूमेन के रूप में काम करना शुरू किया।
हंगामा 2 से कर रही हैं वापसी
अपने करियर में 13 साल का ब्रेक लेने के बाद अब शिल्पा शेट्टी ‘हंगामा 2’ से बड़े पर्दे पर एक बार फिर से हंगामा मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और अपने पुराने गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ को रिक्रिएट करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में मीजान जाफरी और प्राणीता सुभाष ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ये फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने अच्छी खासी फीस ली है।
इन रियलिटी शोज का रहीं हिस्सा
शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुपरडांसर चैप्टर 4 को गीता मां और अनुराग बासु के साथ मिलकर जज कर रही हैं। इससे पहले वो इस शो के तीन सीजन जज कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी डांस शो 'नच बलिए' का सीजन पांच और सीजन छह जज कर चुकी हैं। इसके अलावा सलमान खान से पहले शिल्पा शेट्टी बिग बॉस के दूसरे सीजन की मेजबानी की थी । बता दें कि शिल्पा यूएस में होने वाले रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ रियलिटी शो में बतौर प्रतियोगी के रूप में नजर आए चुकी और और खिताब भी जीत चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी सुपरडांसर के प्रति एपिसोड की 18 से 20 लाख लेती हैं।
एक ब्रांड प्रमोशन के लिए शिल्पा लेती हैं मोटी फीस
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा टोटल 13 ब्रांड की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। जिसमें उनके फिटनेस से लेकर होम डेकोर और कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए और किसी भी फोटोशूट के लिए लगभग 70 से 90 लाख रुपए तक लेती हैं।