फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Pornography Case: बॉम्बे हाईकोर्ट से राज कुंद्रा को एक और झटका, अदालत ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका

Fri, 26 Nov 2021 07:37 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Another setback to Raj Kundra from Bombay High Court court rejects interim bail plea
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में एक और झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते दिनों कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए राज ने अदालत से कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियोज ‘कामुक’ जरूर थे, लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है।

हालांकि, कोर्ट ने राज द्वारा दी गई इस दलील को मानने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए ये याचिका लगाई थी। इससे पहले राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 2 महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर फिलहाल बाहर है। 

Raj Kundra Pornography Case: Another setback to Raj Kundra from Bombay High Court court rejects interim bail plea
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

याचिका खारिज करते हुए जस्टिस एन डब्ल्यू साम्ब्रे ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इन सभी आरोपियों की अंतरिम सुरक्षा 4 हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।  मुंबई पुलिस के साइबर सेल में दर्ज अश्लील फिल्म रैकेट के विवाद में फंसे कारोबारी राज कुंद्रा ने याचिका दायर करते हुए अदालत में कहा था कि आईटी अधिनियम की धाराएं, 67, और 67 (ए)  इस केस में लागू नहीं होती हैं।

Raj Kundra Pornography Case: Another setback to Raj Kundra from Bombay High Court court rejects interim bail plea
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मामले में राज कुंद्रा का पक्ष रखते हुए उनके वकीलों प्रशांत पी पाटिल और स्वप्निल अंबुरे ने कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में कहा कि राज कुंद्रा किसी भी तरह से सामग्री निर्माण, प्रकाशन या वीडियो को प्रसारित करने से नहीं जुड़े हैं। यह कलाकारों द्वारा शूट किए गए, जिसके लिए कलाकारों ने सहमति जताई थी। साथ ही शर्लिन चोपड़ा का वीडियो भी तभी अपलोड किया गया, जब वह कंपनी छोड़ चुके थे। इतना ही नहीं राज ने ये भी कहा कि शर्लिन और पूनम ने पैसे कमाने की नीयत से इरॉटिक वीडियोज बनाए थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Another setback to Raj Kundra from Bombay High Court court rejects interim bail plea
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज के वकीलों ने अदालत को दिए अतिरिक्त दस्तावेज में यह भी कहा कि राज यूके के नागरिक हैं, उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है। उन्होंने कहा कि शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को कंपनी द्वारा सिर्फ ऐप मुहैया कराया गया था, लेकिन उसे व्यक्तिगत ओटीटी ऐप पर प्रदर्शित और वितरित करने का पूरा नियंत्रण दोनों अभिनेत्रियों के पास ही था।

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Another setback to Raj Kundra from Bombay High Court court rejects interim bail plea
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतबल है कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में पहले उसके घंटों पूछताछ की गई थी। इसके अगले दिन 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद राज की कुछ वॉट्सएप चैट भी सामने आई थी, जिससे पता चला कि राज ने अश्लील फिल्म बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। मामले में राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दायर किया गया है। इसके अलावा मामले में कई लोगों ने अपना बयान भी दर्ज कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed