फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच के हाथ लगा राज कुंद्रा के घर का सर्वर, 30 मिनट के 70 एडल्ट वीडियोज बरामद

Thu, 22 Jul 2021 06:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Jul 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra pornography case mumbai police found server at his home and 70 porn videos
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा है जहां उन्हें सर्वर मिला है साथ ही 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए जा रहे हैं।



क्राइम ब्रांच के हाथ लगा राज कुंद्रा के घर का सर्वर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि पुलिस इस सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी जिससे ये पता चल पाएगा कि राज ने पोर्न वीडियो भेजने या अपलोड करने के लिए इस सर्वर का इस्तेमाल किया है या नहीं। बता दें कि पुलिस ने राज और उनकी कंपनी के बैंक अकाउंट के पिछले दो साल की डिटेल्स भी मांगी है।

Raj Kundra pornography case mumbai police found server at his home and 70 porn videos
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि राज व्हाट्सअप ग्रुप्स पर एडल्ट फिल्म का बिजनेस चलाते थे और तीन ग्रुप के एडमिन थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप को एचएस- अकाउंट, एचएस-ऑपरेशन और एचएस-टेक डाउन नाम दिया गया था।

Raj Kundra pornography case mumbai police found server at his home and 70 porn videos
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra pornography case mumbai police found server at his home and 70 porn videos
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

मुंबई पुलिस ने जो 70 वीडियो राज कुंद्रा के घर से बरामद किए हैं उन्हें उमेश कामत ने शूट किए थे। इस काम में इन छोटे प्रोडक्शन हाउसेस ने उनकी मदद की थी। दूसरी तरफ राज कुंद्रा का केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में यह दलील पेश की है कि वल्गर कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इस मामले में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद हो रही जांच पर सवाल उठाएं हैं और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले जांच करना चाहिए थी। 

विज्ञापन
Raj Kundra pornography case mumbai police found server at his home and 70 porn videos
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

उनके वकील ने भी कहा है कि पुलिस इन दिनों जिस कंटेंट पर निगाह रख रही है वह अभद्र कंटेंट है जो कि वेब सीरिज में दिखाया जा रहा है। इसे पोर्न नहीं कहा जा सकता है। राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। कुंद्रा के करीबी रयान थारपे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बिजनेसमैन ने अग्रीम जमानत के लिए गुहार लगाई है लेकिन अभी तक इस पर कोर्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed