फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जातिवादी टिप्पणी: सलमान खान को हाई कोर्ट से राहत, नहीं होगी उनके खिलाफ जांच

Mon, 26 Feb 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan High Court Stays Police Investigation Against Salman Khan For Casteist Remarks
Salman Khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को राहत देते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने जातिवादी टिप्पणी मामले में उनके खिलाफ जांच पर रोक लगा दी है। गौरतलब है सलमान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Rajasthan High Court Stays Police Investigation Against Salman Khan For Casteist Remarks
Salman Khan

वहीं, 22 फरवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सलमान खान और कटरीना कैफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करती याचिका दाखिल की गई थी। यह याचिका दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरनाम सिंह ने दायर की है। कोर्ट में 27 फरवरी को मामले पर सुनवाई होनी है। 

Rajasthan High Court Stays Police Investigation Against Salman Khan For Casteist Remarks
salman khan

सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान एक टीवी प्रोग्राम में 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल किया था। याचिका के मुताबिक 'कटरीना कैफ ने इस बात का विरोध करने की जगह इसमें उनका साथ दिया था इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan High Court Stays Police Investigation Against Salman Khan For Casteist Remarks
salman khan

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 330 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सिक्वल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed