फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पहली बार भारत आई थीं राजीव गांधी की विदेशी मंगेतर, मां के साथ अमिताभ लेने पहुंचे थे एयरपोर्ट

Tue, 20 Aug 2019 12:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
rajeev gandhi birth anniversary when teji bachchan received sonia gandhi at airport
teji bachchan - फोटो : social media
राजीव गांधी की शादी करवाने में बच्चन परिवार ने खास भूमिका निभाई थी। आज राजीव गांधी के जन्मदिन पर हम आपको वो किस्सा बताते हैं जब अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन, इंदिरा गांधी की बहू को लेने एयरपोर्ट गई थीं । साथ ही राजीव और सोनिया की शादी के लिए तेजी बच्चन ने ही इंदिरा गांधी को मनाया था । तेजी बच्चन ने ही सोनिया को भारतीय परंपरा की सीख दी थी । 
rajeev gandhi birth anniversary when teji bachchan received sonia gandhi at airport
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी
गांधी और बच्चन परिवार के याराना का तो इतिहास भी गवाह रहा है । अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी का बचपन साथ खेलते-कूदते बीता। दोनों परिवार के रिश्तों के बीच काफी उतार-चढ़ाव भी आए ।  एक समय ऐसा आया जब दोनों परिवार के संबंधों में विश्वास की गाड़ी पटरी से उतर गई । दोनों परिवार के बीच रिश्ते की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है । 
rajeev gandhi birth anniversary when teji bachchan received sonia gandhi at airport
teji bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के पिता विदेश मंत्रालय में हिंदी अधिकारी के रूप में काम करते थे। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू उनके काम, सच्चाई और सिद्धांतों की बहुत इज्जत करते थे। इलाहाबाद में रहते हुए दोनों परिवार बहुत करीब आ गए। अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी की बहुत अच्छी दोस्त बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajeev gandhi birth anniversary when teji bachchan received sonia gandhi at airport
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन
बाद में जब बच्चन परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ तब तेजी बच्चन को सोशल एक्टिविस्ट के रूप में पहचाना जाने लगा और इंदिरा के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या तक दोनों परिवारों के संबंध बहुत घनिष्ठ रहे। यह रिश्ता अमिताभ और राजीव गांधी की दोस्ती के रूप में आगे बढ़ता गया। 
विज्ञापन
rajeev gandhi birth anniversary when teji bachchan received sonia gandhi at airport
rajeev gandhi - फोटो : social media
यह अमिताभ बच्चन ही थे, जो अपनी मां तेजी बच्चन के साथ 13 जनवरी 1968 की सुबह कड़ाके की सर्दी में पालम एयरपोर्ट पर सोनिया गांधी को लेने पहुंचे थे। इस दिन सोनिया गांधी, राजीव की मंगेतर के रूप में भारत आई थीं । सोनिया को बच्चन परिवार के घर ठहराया गया और तेजी ने उनको भारतीय संस्कृति और तौर तरीकों के बारे में समझाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed