लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करने वाले तमाम कलाकारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शूटिंग बंद होने की वजह से उनके सामने आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं। 'मंगल पांडे' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर ने 31 मई को एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, जिसके बाद तमाम लोगों ने उनकी मदद की। अब राजेश करीर ने एक मैसेज के जरिए सभी को शुक्रिया कहा है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहा था ये अभिनेता, मदद मांगी तो एक हफ्ते में ही ऐसे मिला लोगों का प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वीडियो में राजेश कहते हैं कि 'मैंने एक पोस्ट साझा करके आप सबसे मदद मांगी थी। अपनी बदतर स्थिति के बारे में मैंने सबकुछ बताया था। मैं बहुत संतुष्टि के साथ एक चीज आपको बताना चाहता हूं कि रविवार से लेकर गुरुवार तक मुझे दोनों हाथ से ऊपरवाले ने आशीर्वाद दिया है। ऐसा लगा हर भारतवासी ने मेरे कंधे पर हाथ रख दिए हैं। मुझे आशीर्वाद दिया है कि चिंता मत कर हम सब तेरे साथ हैं।'
राजेश आगे बताते हैं कि 'आज मैं संतुष्ट हूं कि हां अब मेरी वो बदतर स्थिति नहीं है। मैं हर भारतवासी का शुक्रिया अदा करता हूं। मीडिया के लोगों ने मेरी बहुत मदद की है। दुनियाभर से लोगों ने मेरी मदद की है। सबको हाथ जोड़कर तहेदिल से शुक्रिया।'
राजेश को इतनी मदद मिल गई कि अब उन्होंने लोगों से अकाउंट में पैसे नहीं भेजने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि 'अब मैं कहना चाहता हूं कि कृपया अब मेरे अकाउंट में कोई पैसा मत डालिए। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी हैसियत से कहीं ज्यादा आप लोगों ने मदद की है। आखिरकार मुझे मेरे परिवार की देखभाल अपनी कमाई, अपने कर्म से करनी है। अब मेरे अकाउंट में कोई भी पैसा मत ट्रांसफर करिएगा। मुझे नहीं पता कि मैं आप सब का ये कर्ज कैसे चुका पाऊंगा। आपने मुझे बहुत ज्यादा आशीर्वाद दिया है।'
इससे पहले के अपने वीडियो में राजेश ने कहा था कि '300-400 रुपये तक की मदद भी कर देंगे तो उनके लिए बहुत होगा। अभी शूटिंग कब से शुरू होगी कुछ पता नहीं है। अगर शरम करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है।'
ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा अनुष्का और विराट का तलाक, जानें #VirushkaDivorce का क्या है सच