सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

चार साल पहले इरफान खान ने लगाया था ये पेड़, पत्नी सुतापा ने तस्वीर साझा कर लिखा खास पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Sutapa Sikdar shared a tree photo which Irrfan had planted
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपनी एक खास छाप छोड़ी। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था, लेकिन बीते 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा का यह दिग्गज अभिनेता हम सबको छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। इरफान खान के इंतकाल के बाद उनके बेटे और पत्नी उनसे जुड़ी बातों को याद करते रहते हैं।

Trending Videos
Sutapa Sikdar shared a tree photo which Irrfan had planted
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर सुतापा सिकदर ने इरफान खान को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उस पेड़ की तस्वीर को साझा किया है जिसे इरफान खान ने लगाया था। सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कचनार के पेड़ की तस्वीर को साझा किया है। उन्होंने इस तस्वीर को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साझा किया था। इस पेड़ को इरफान खान ने पांच जून 2016 को लगाया था पेड़ अब काफी बड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sutapa Sikdar shared a tree photo which Irrfan had planted
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ सुतापा सिकदर ने पति इरफान खान के लिए बेहद खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज आपने कितना शानदार तोहफा दिया है। पेड़ हमेशा खिलते रहेंगे, यहां तक की आपके चले जाने के बाद भी'। सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का इरफान खान के लिए यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले  भी सुतापा सिकदर ने इरफान खान को याद किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What a wonderful gift to get today!trees will always bloom even after you are gone plant trees#irrfan#worldenvironmentday#ahanaresorts#kaladungi

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa) on

Sutapa Sikdar shared a tree photo which Irrfan had planted
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मुंबई में बारिश हुई। इस दौरान सुतापा सिकदर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इरफान को याद किया था। उन्होंने मुंबई की बारिश के वीडियो के साथ इरफान खान की तस्वीर को साझा किया था। इस तस्वीर में इरफान खान पानी ने लेटे हुए नजर आए। पति की इस तस्वीर को साझा करते हुए सुतापा ने बेहद खास पोस्ट लिखा था।
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Thank you soooo much I hear you ...yes I know it's from you to me and it touched my body and soul.. Between the two realms we have the rain connecting us..

Posted by Sutapa Sikdar on Thursday, 4 June 2020

विज्ञापन
Sutapa Sikdar shared a tree photo which Irrfan had planted
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'बहुत बहुत शुक्रिया मैंने आपको सुना... हां मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए है और इसने मेरे शरीर और आत्मा को छू लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच हमारे पास बारिश है जो हमें जोड़े हुए है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हुआ था।

पढ़ें: इस फिल्म से फुल टाइम डायरेक्टर बनीं कंगना, राम मंदिर के मुद्दे पर होगी केंद्रित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed