{"_id":"61cbc63975b30a46397f46ab","slug":"rajesh-khanna-birth-anniversary-rajesh-khanna-delivered-over-17-successive-superhits-from-1969-1971","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajesh Khanna Birth Anniversary: लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सुपरस्टार बने राजेश खन्ना, स्टाफ को गिफ्ट में देते थे घर तो दोस्त को गाड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajesh Khanna Birth Anniversary: लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सुपरस्टार बने राजेश खन्ना, स्टाफ को गिफ्ट में देते थे घर तो दोस्त को गाड़ी
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना वो स्टार थे जिनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
2 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
खून से खत लिखती थीं लड़कियां
राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल भी उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था। आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। कहा जाता है कि लाखों लड़कियां उनकी फैन थीं और खून से लेटर लिखकर वो अपने प्यार का इजहार करती थीं। इतना ही नहीं उसी खून से लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। सिनेमाघर में राजेश खन्ना की फिल्म रिलीज होती तो देखने वालों में लड़कियां ज्यादा होती थीं।
3 of 6
राजेश खन्ना, रेखा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दौर ऐसा था जब राजेश खन्ना के सिर पर उनका स्टारडम चढ़कर बोल रहा था। काका उस वक्त इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर थे। शान और शौकत उनके साथ साथ चलती थी। वो एक शानदार एक्टर तो थे ही, साथ ही वो एक बड़ा दिल भी रखते थे। दोस्तों को वो इतने महंगे तोहफे देते कि हर कोई हैरान रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Social Media
यासीर उस्मान ने अपनी किताब 'राजेश खन्नाः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में लिखते हैं, राजेश खन्ना को पार्टीज देना पसंद था। एक बार उन्होंने अपने घर के एक स्टाफ को तोहफे में घर दे दिया था। इतना ही नहीं खास मौकों पर वो कार भी तोहफे में दे दिया करते थे। राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पाने वाला स्टार न कभी हुआ है न ही शायद कभी होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Rajesh Khanna
- फोटो : Instagram
राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।